{"_id":"606c82528ebc3ee64e6fc617","slug":"margh-durghatna-me-bal-bal-bache-ex-central-minister-jhansi-news-jhs192543014","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग दुर्घटना में बाल-बाल बचे पूर्व केंद्रीय मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग दुर्घटना में बाल-बाल बचे पूर्व केंद्रीय मंत्री
विज्ञापन
सड़क हादसे में पूर्व केंद्रीय मंत्री को मामूली चोटे आई है।
- फोटो : ???? ????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्ग दुर्घटना मेें पूर्व केंद्रीय मंत्री चुटहिल
झांसी। मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन में शामिल होने जा रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य मार्ग दुर्घटना में चुटहिल हो गए। दुर्घटना में उनकी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। अन्य पदाधिकारियों को भी मामूली चोट आई है।
रानीपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन होना था। पार्टी उम्मीदवार के पक्ष से नामांकन में शामिल होने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन भी एआईसीसी सचिव प्रदीप और पार्टी पदाधिकारी राहुल राय के संग चार पहिया वाहन से निकले। सुबह करीब दस बजे जैसे ही वह सभी रिसाला चुंगी पहुंचे तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी गाड़ी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। दुर्घटना में गाड़ी के अंदर बैठे पूर्व मंत्री के सिर एवं कंधे में चोट आ गई। वाहन में सवार दूसरे पदाधिकारियों को भी चोट आई। टक्कर मारने के बाद वाहन सवार अपनी गाड़ी लेकर भाग गया। उधर, दुर्घटना के बाद कांग्रेस नेताओं को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी नेता नामांकन में शामिल होने के लिए निकल गए।