{"_id":"679a877fac7d21be8a0e221f","slug":"marathon-tomorrow-entry-fee-will-not-be-charged-in-dhyanchand-museum-all-intersections-will-be-lit-up-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-483844-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: मैराथन कल, ध्यानचंद म्यूजियम में नहीं लगेगा प्रवेश शुल्क, जगमगाएंगे सभी चौराहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: मैराथन कल, ध्यानचंद म्यूजियम में नहीं लगेगा प्रवेश शुल्क, जगमगाएंगे सभी चौराहे
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। 31 जनवरी को झांसी दिवस पर अमर उजाला और नगर निगम की संयुक्त पहल पर निकाली जा रही मैराथन के रूट का पुलिस-प्रशासन और निगम अफसरों ने भ्रमण किया। जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए गए। वहीं, झांसी के स्थापना दिवस पर ध्यानचंद म्यूजियम में नि:शुल्क भ्रमण होगा। महानगर के सभी चौराहे रोशनी से जगमाएंगे।
पहली बार झांसी का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। ऐसे में शुक्रवार को झांसी दिवस के नाम से इसे धूमधाम से मनाया जाएगा। 31 जनवरी की सुबह सात बजे अमर उजाला और नगर निगम मिलकर मैराथन का आयोजन कर रहे हैं। रानी लक्ष्मीबाई के ऐतिहासिक दुर्ग से मैराथन की शुरुआत होगी, जो एसपीआई तिराहा, पुरानी तहसील से खंडेराव गेट होते हुए लक्ष्मी व्यायाम मंदिर पर समाप्त होगी।
मैराथन के प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेताओं को पुरस्कार और मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। चौथे से 10वें स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों का भी सम्मान होगा। बुधवार को अपर नगर आयुक्त मो. कमर, सिटी मजिस्ट्रेट प्रमोद झा, सीओ ट्रैफिक स्नेहा तिवारी ने पुलिस फोर्स के साथ मैराथन के रूट का जायजा लिया।
विज्ञापन
स्कूल-कॉलेजों में होंगी प्रतियोगिताएं, नर्सिंग होमो में ओपीडी फ्री
सभी मुख्य चौराहों पर प्रकाश की व्यवस्था होगी। ध्यानचंद म्यूजियम में नि:शुल्क भ्रमण और एलईडी पर व्यापक प्रचार-प्रसार होगा। सभी वार्ड में बेहतर सफाई, मूर्तियों पर माल्यार्पण किया जाएगा। सभी पार्कों में साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था बेहतर रहेगी। 20 विभागों से बजट के अनुसार कार्यक्रम करने की भी अपेक्षा की गई है।
इसके तहत, राजकीय संग्रहालय में झांसी की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, भौगोलिक, पुरातात्विक चित्रों की प्रदर्शनी, फिल्म प्रदर्शन, पुलिस लाइन पर उपकरणों की प्रदर्शनी, सभी थाना-चौकियों पर साज-सज्जा, जिला कारागार में बंदियों द्वारा खेल और अन्य प्रतियोगिताएं, उद्यान विभाग की ओर से फल-शाक, पुष्प प्रदर्शनी, उत्पादों की प्रदर्शनी का आयोजन करने के लिए कहा गया है।
वहीं, डीएम कार्यालय, विकास भवन, जेडीए, जल निगम, जल संस्थान, अस्पताल, परिवहन, विद्युत, डीआईओएस कार्यालय में सरकारी भवनों और कार्यालयों में साज-सज्जा और प्रकाश व्यवस्था कराने के लिए कहा गया है। आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में झांसी की नारी पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता और संगोष्ठी, बीबीसी और सूरज प्रसाद इंटर कॉलेज, हाफिज सिद्दीक इंटर कॉलेज, लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज में झांसी के इतिहास पर आधारित विचार गोष्ठी, निबंध प्रतियोगिता होगी। वहीं, निजी क्लीनिक अथवा नर्सिंगहोम में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं ओपीडी का संचालन किया जाएगा।