फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Manya Chaurasia of Jhansi won bronze medal in national competition after silver

बेटी ने बढ़ाया मान: झांसी की मान्या चौरसिया ने ट्रायल में रजत के बाद नेशनल प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

Mon, 28 Mar 2022 09:03 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 28 Mar 2022 09:03 PM IST
सार

इन्दौर, मध्य प्रदेश में द्वितीय मिनी अंडर -11 वेस्ट जोन नेशनल रोल वैल ट्रायल बालक-बालिका-2022 प्रतियोगिता में झांसी के मऊरानीपुर निवासी मान्या चौरसिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया है। इसके बाद मान्या ने रविवार को अहमदाबाद में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल कर फिर से परिवार व जनपद का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन
Manya Chaurasia of Jhansi won bronze medal in national competition after silver
विजेता मान्या चौरसिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी के मऊरानीपुर निवासी 10 वर्षीय मान्या चौरसिया ने जिले व परिवार का मान बढ़ाया है। इन्दौर मध्य प्रदेश में आयोजित द्वितीय मिनी अंडर-11 वेस्ट जोन नेशनल रोल वैल ट्रायल बालक-बालिका 2022 प्रतियोगिता में रजत पदक और अहमदाबाद में नेशनल स्तर की प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इन्दौर मध्य प्रदेश में द्वितीय मिनी अंडर -11 वेस्ट जोन नेशनल रोल वैल ट्रायल बालक-बालिका-2022 प्रतियोगिता में झांसी जनपद के मऊरानीपुर निवासी मान्या चौरसिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। जीत से उत्साहित मान्या ने रविवार को अहमदाबाद में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल कर फिर से परिवार व जनपद का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन

मान्या पढ़ाई के साथ नृत्य व खेलकूद में भी निपुण

मऊरानीपुर निवासी रेलवे में लोको पायलट गौरव चौरसिया की दस वर्षीय पुत्री मान्या बचपन से ही होनहार है, जोकि पढ़ाई के साथ ही नृत्य, खेलकूद आदि में भी पारंगत है। मान्या सागर पब्लिक स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ती है। पिछले रविवार को इन्दौर मध्य प्रदेश में आयोजित द्वितीय मिनी अंडर -11 वेस्ट जोन नेशनल रोल वैल ट्रायल बालक- बालिका-2022 प्रतियोगिता में मान्या चौरसिया ने रजत पदक हासिल कर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हुनर दिखाने का अवसर हासिल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


नातिन की इस उपलब्धि से प्रसन्न दादा जी सुधीर चौरसिया ने बताया कि इस सफलता के बाद मान्या का चयन राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए किया गया था। रविवार को गुजरात एसोसिएशन द्वारा आयोजित सेकिड वेस्ट जोन रोल बाल नेशनल चैंपियनशिप अडर-11 में मान्या चौरसिया ने कांस्य पदक हासिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed