फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   many trains late due to signal failure

ओएचई तार टूटने से सिगनल प्रणाली फेल, कई ट्रेनें हुई लेट

Fri, 17 Jan 2020 02:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
many trains late due to signal failure
many trains late due to signal failure
झांसी। बृहस्पतिवार को तड़के पुलिया नंबर नौ के निकट इलेक्ट्रॉनिक इंटर लॉकिंग केबिन पर ओएचई तार टूटने से सिगनल प्रणाली फेल हो गई। गनीमत रही कि फाल्ट को आधे घंटे में ही ठीक कर लिया गया। मगर इस अवधि में ही संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। इस मामले के कारण अप और डाउन की कई ट्रेनें लेट हो गईं।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन से एक किलोमीटर दूर पुलिया नंबर 9 के नजदीक स्थित इलैक्ट्रॉनिक इंटर लॉकिंग केबिन पर बृहस्पतिवार को तड़के सुबह 3.30 बजे ओएचई का तार टूटने से सिगनल प्रणाली बंद हो गई। इलैक्ट्रॉनिक इंटर लॉकिंग प्रणाली का पैनल बोर्ड बंद हो गया। इससे अप और डाउन की ट्रेनों का स्टेशन पर आना व जाना थम गया। सूचना पर पहुंचे दूरसंचार एंड टेलीकॉम के कर्मचारियों ने फाल्ट को तलाशने के बाद उसे ठीक किया। इस घटना के कारण मालवा एक्सप्रेस, निजामुद्दीन नांदेड एक्सप्रेस, तमिलनाडु एक्सप्रेस, राजेंद्र नगर इंदौर एक्सप्रेस, कर्नाटका एक्सप्रेस व एक मालगाड़ी लेट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed