फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Many localities did not get water even after repairing the pipeline

पाइपलाइन की मरम्मत के बाद भी कई मोहल्लों को नहीं मिला पानी

Sun, 26 Jun 2022 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Many localities did not get water even after repairing the pipeline
झांसी। खंडेराव गेट पर क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत शुक्रवार शाम को पूरी हो गई। शनिवार सुबह से जलापूर्ति आरंभ हुई लेकिन, कई मोहल्लों तक पानी नहीं पहुंचा। इस वजह से यहां लोग परेशान रहे। वहीं, जिन इलाकों में पानी आया वहां मटमैला पानी आने से लोगों को पीने का पानी नहीं मिला। शाम को भी जलापूर्ति न होने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

मरम्मत काम पूरा होने के बाद खंडेराव गेट स्थित टंकी से शनिवार सुबह आपूर्ति आरंभ हुई। इससे पंचकुइयां, नरसिंह राव टोरिया, पानी वाली धर्मशाला, सुभाषगंज आदि इलाकों तक पानी पहुंचा लेकिन, गोला कुआं, पन्नालाल, पुरानी नझाई, लक्ष्मणगंज समेत कई मोहल्लों में पानी नहीं आया। इन इलाकों में लोग पूरे दिन पानी का इंतजार करते रहे। नरसिंह राव टोरिया आदि इलाकों में जहां पानी आया वहां मटमैले पानी की आपूर्ति हुई। इस वजह से यहां के लोग पीने के पानी के लिए पूरे दिन परेशान रहे। उधर, जल संस्थान के महाप्रबंधक कुलदीप कुमार का कहना है कि शनिवार से आपूर्ति आरंभ हो गई है। जिन इलाकों में शिकायत है, उसे दूर करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed