फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Many features are tied automatically Lhcura

स्वचालित लहचूरा बांध में हैं कई खूबियां

Fri, 21 Oct 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 21 Oct 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Many features are tied automatically Lhcura
dam, jhansi news - फोटो : demo
स्वचालित लहचूरा बांध कंट्रोल रूम की सभी गतिविधियां लखनऊ स्थित सिंचाई कमांड सेंटर एवं खंडीय अथवा उप खंडीय स्तर पर भी अधिकारी नियंत्रित कर सकेंगे। 
विज्ञापन

अभी तक बांधों व बैराजों का संबंधित खंड, मंडल अथवा लखनऊ स्थित सिंचाई कमांड सेंटर तक कोई सीधा जुड़ाव नहीं है। इससे विद्युत दोष की जानकारी होना, कैचमेंट एरिया में भारी वर्षा से अचानक जलस्तर का बढ़ना, गेटों का संचालन अनुमानत: किया जाना, आवश्यकता से अधिक जल छोड़ा जाना आदि कार्य संबंधित कर्मियों द्वारा अनुमान लगाकर ही किए जाते रहे हैं। लहचूरा बांध को स्वचालन व्यवस्था (स्काडा सिस्टम) से जोड़ा गया है। इससे किसानों को सिंचाई के लिए समय पर जल की उपलब्धता में बहुत सुविधा होगी। बांध पर बने कंट्रोल रूम की सभी गतिविधियां लखनऊ सिंचाई कमांड सेंटर व संबंधित अधिकारी अपने कार्यालय से ही नियंत्रित कर सकते हैं। साथ ही साइट पर तुरत निर्देश भेजे जा सकेंगे। इस बांध के हर महत्वपूर्ण  स्थान, जैसे कंट्रोल रूम के उपकरणों की देखरेख, पूरे परिसर पर नजर एवं सुपरस्ट्रक्चर पर उपकरणों की देखरेख, बांध के पुल पर किसी भी व्यक्ति के आवागमन पर नजर, अर्जुन सहायक एवं धसान हेड रेगुलेटर के गेटों पर कंट्रोल रूम में बैठकर ही बांध पर लगाए गए उच्च क्षमता के सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा सकेगी। इसके अलावा दो पीटी जेड कैमरे भी लगाए गए हैं, जिनकी मदद से लखनऊ स्थित कमांड सेंटर व अन्य उच्चाधिकारी कहीं से भी ऑनलाइन लेकर 360 डिग्री घुमाकर पूरे परिसर में हो रही गतिविधियों को देख सकेंगे एवं कार्य स्थल पर कर्मचारियों को निर्देश दे सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed