फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   manikarnika film reliase 3 january in japan

झांसी की रानी के पराक्रम से परिचित हो रहा जापान

Mon, 06 Jan 2020 02:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
manikarnika film reliase 3 january in japan
झांसी। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के पराक्रम और देशभक्ति से अब जापान भी रूबरू हो रहा है। मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी फिल्म को जी स्टूडियोज इंटरनेशनल द्वारा तीन जनवरी को जापान में रिलीज किया गया है। फिल्म के माध्यम से झांसी का परिवेश, यहां की संस्कृति और यहां के लोगों में अन्याय के प्रति प्रतिकार का जज्बा भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दर्शाया जा रहा है।
विज्ञापन

भारत में 25 जनवरी 2019 को रिलीज हुई इस फिल्म ने झांसी की रानी के साहस, नेतृत्व क्षमता और त्याग को जन सामान्य तक पहुंचाया है। फिल्म में दिखाया गया है कि सीमित संसाधनों के बावजूद अंग्रेजी हुकूमत को हिलाकर रख देने वाली एक युवा रानी कैसे संघर्ष करती है और अपनी प्रजा को अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार करती है। जापान के बाशिंदे भी अब अपने सिनेमाघराें में भारतीय नारी के इस सशक्त रूप को देख रहे हैं। जापान में रिलीज से पहले वहां की भाषा में ही इसके पोस्टर जारी किए गए।
विज्ञापन

रिलीज से पहले कंपनी की ग्लोबल सिंडिकेशन एंड इंटरनेशनल फिल्म डिस्ट्रिब्यूशन हेड विभा चोपड़ा ने मीडिया को जानकारी दी थी कि फिल्म रानी लक्ष्मीबाई के योगदान को विश्व पटल पर बखूबी ले जाएगी। इसीलिए कंपनी ने जापान में रिलीज करने का निर्णय लिया है। फिल्म में रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका कंगना रनौत ने निभाई है। उन्होंने ही इसका निर्देशन किया है। फिल्म में अतुल कुलकर्णी, सुरेश ओेबेरॉय, डैनी डेंजोंगप्पा और अंकिता लोखंडे ने भी अभिनय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सिनेमाघरों में दिखाई जा रही
जापान टाइम्स के अनुसार जापान में मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी फिल्म जापान के कनसाई शहर में कोब कोकुसाई शोचिकू टॉकीज में, क्योटो मिनामी-काईकान टॉकीज में, नांबा पार्क्स सिनेमा में, कांटो शहर में सिने सिट्टा टॉकीज में और टोक्यो शहर में शिनजुकू पिकैडली सिनेमाघर में चार से दस जनवरी तक दिखाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed