{"_id":"6711882355fc209704094d44","slug":"mangalamukhi-danced-vigorously-in-kalash-yatra-jhansi-news-c-11-jhs1002-415475-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: कलश यात्रा में जमकर थिरके मंगलामुखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: कलश यात्रा में जमकर थिरके मंगलामुखी
विज्ञापन
झांसी। इलाहाबाद बैंक चौराहा स्थित विवाहघर में चल रहे मंगलामुखी सम्मेलन में बृहस्पतिवार को कलश यात्रा निकाली गई। डीजे और ढाेल नगाड़ों के सिर पर चांदी के कलश और रथों पर सवार होकर जब मंगलामुखी नाचते-गाते इलाट चाैराहा पहुंचे। यात्रा में देशभर से आए एक हजार मंगलामुखियाें ने शिरकत की।
स्थानीय विवाह घर में 10 से 27 अक्तूबर तक चलने वाले अखिल भारतीय मंगलामुखी सम्मेलन में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा समेत अन्य राज्यों से मंगलामुखी झांसी पहुंचे हैं। बृहस्पतिवार को हाजी मुमताज मंगलामुखी की अगुआई में निकली कलश यात्रा में एक हजार से ज्यादा मंगलमुखी शामिल हुए। बताया कि यह आयोजन झांसी की मंगलामुखी काकी नायक और ग्वालियर की मंगलामुखी बेबीबाई हाजी की ओर किया गया है। सम्मेलन का समापन 27 अक्तूबर तक चलेगा। संवाद