फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BSP Mandal Zone Incharge Ravikant Maurya expelled from part

Jhansi News: बसपा के मंडल जोन इंचार्ज रविकांत मौर्य पार्टी से निष्कासित, अनुशासनहीनता का लगा आरोप

Wed, 19 Apr 2023 12:05 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Wed, 19 Apr 2023 12:05 AM IST
सार

जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह अहिरवार ने बताया कि रविकांत मौर्या पत्नी के लिए बसपा से टिकट मांग रहे थे, जबकि पार्टी सुप्रीमो ने उन्हें चुनाव न लड़ने के निर्देश दिए थे। बावजूद, वे नहीं माने। इस अनुशासनहीनता पर उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

विज्ञापन
BSP Mandal Zone Incharge Ravikant Maurya expelled from part
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

झांसी में बसपा ने मंडल जोन इंचार्ज रविकांत मौर्य को पार्टी से निष्कासित कर दिया। उन पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए यह कार्रवाई की गई। बता दें कि बीते रोज बसपा के बुंदेलखंड प्रभारी ने मौर्य के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था।

विज्ञापन

 

जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह अहिरवार ने बताया कि रविकांत मौर्या पत्नी के लिए बसपा से टिकट मांग रहे थे, जबकि पार्टी सुप्रीमो ने उन्हें चुनाव न लड़ने के निर्देश दिए थे। बावजूद, वे नहीं माने। इस अनुशासनहीनता पर उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। बता दें कि बसपा के बुंदेलखंड प्रभारी लालाराम अहिरवार ने रविकांत मौर्य के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया है। मौर्य पर घर में घुसकर धमकाने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन

 

वहीं, रविकांत मौर्य ने कहा कि वह बसपा के वफादार सिपाही हैं। पार्टी ने निर्देश दिए थे कि निष्ठावान कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ाया जाएगा। इस लिहाज से उन्होंने पत्नी को प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के कुछ स्थानीय पदाधिकारियों ने मनमानी करते हुए दूसरे दलों से आने वाले लोगों को टिकट दे दिए हैं। इसका विरोध करने पर उनके खिलाफ ये कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed