फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Manarega slow speed officer upset

मनरेगा की सुस्त रफ्तार, अफसरों को लगाई लताड़

Sun, 07 Feb 2021 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Manarega slow speed officer upset
झांसी। मनरेगा के कार्यो की बेहद सुस्त रफ्तार से नाराज जिलाधिकारी ने अफसरों को जमकर लताड़ लगाई। लापरवाही पर मऊरानीपुर के भूमि संरक्षण अधिकारी का वेतन रोकने और श्रमिकों का वेतन समय पर नहीं देने की वजह से वसूली के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में मनरेगा के जरिए कार्यदायी विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने तमाम कार्यों के अब तक शुरू नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कार्य पूरा नहीं होने तक अफसरों को मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान यह कार्य कराए जाने थे, लेकिन अब तक तमाम कार्य आरंभ ही नहीं हुए।
विज्ञापन

लघु सिंचाई विभाग को 43 काम कराने थे, लेकिन 18 स्थान पर कार्य आरंभ नहीं हुए। सिर्फ 13,254 ही मानव दिवस सृजित हुए। डाल नहर खंड, सपरार प्रखंड ने भी काम नहीं किया। बेतवा नहर प्रखंड को 21 काम कराने थे, लेकिन 17 कार्य शुरू नहीं हुए। महज 4 प्रतिशत मानव दिवस सृजित किए गए। लोक निर्माण विभाग को भी फटकार लगाई गई। भूमि सरंक्षण अधिकारी, राष्ट्रीय जलागम झांसी, चिरगांव, मऊरानीपुर व मैदानी योजना का जवाब भी अंसतोषजनक मिला। जिलाधिकारी ने भूमि सरंक्षण अधिकारी मऊरानीपुर का वेतन रोकने का निर्देश दिया। बैठक में डीडीओ उग्रसेन सिंह यादव समेत सिंचाई, पीडब्ल्यूडी, उद्यान के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed