{"_id":"6000453f68be416092164fe0","slug":"man-upload-video-on-facebook-before-commits-suicide-video-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुदकुशी करने से पहले युवक ने फेसबुक पर डाला वीडियो, फिर खा लिया जहर, ससुरालियों को ठहराया मौत का जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुदकुशी करने से पहले युवक ने फेसबुक पर डाला वीडियो, फिर खा लिया जहर, ससुरालियों को ठहराया मौत का जिम्मेदार
Thu, 14 Jan 2021 06:51 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Thu, 14 Jan 2021 06:51 PM IST
विज्ञापन
खुदकुशी करने से पहले युवक ने फेसबुक पर डाला वीडियो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी के थाना मऊरानीपुर क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने ससुरालियों पर कई आरोप लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या करने से पहले उसने वीडियो बनाकर फेसबुक पर अपलोड किया था। वीडियो डालने के बाद उसने जहर खा लिया। गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। जांच के बाद उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। युवक ने गुरुवार सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। थाना मऊरानीपुर क्षेत्र के रानीपुर निवासी राजेश का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें राजेश बता रहा है कि वह एक शादी समारोह में गया था। यहां शादी में उसकी सास ने उसकी बेइज्जती कर दी थी। ससुरालीजनों ने उसके भाई और माता-पिता से अलग करवा दिया। उसकी पत्नी को छीन लिया। ससुरालियों की शादीशुदा जिंदगी में दखल अंदाजी से तंग आकर उसने यह कदम उठाया है।
वीडियो बुधवार की दोपहर में बनाने के बाद राजेश ने जहर खा लिया। ग्वालियर में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस कार्यवाही कर रही है।