{"_id":"5ed79358ea99e6504830182c","slug":"man-stabbed-a-girl-after-fight-in-jhansi-crime-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: कहासुनी के बाद युवक ने बालिका पर चाकू से किया वार, फिर खुद भी खा लिया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: कहासुनी के बाद युवक ने बालिका पर चाकू से किया वार, फिर खुद भी खा लिया जहर
Wed, 03 Jun 2020 05:47 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 03 Jun 2020 05:47 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के शांति भवन में रहने वाले युवक ने एक बालिका पर चाकू से हमला करने के बाद खुद जहर खा लिया। पड़ोसी ने यह सब देखकर शोर मचा दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए मेडीकल कॉलेज भेजा।
विज्ञापन
बताया गया कि फिलहाल दोनों की हालत में सुधार है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। थाना कोतवाली के शांति भवन मोहल्ले में जितेंद्र साहू व मुरली अपने-अपने परिवार के साथ किराए पर रहते हैं। दोनों मजदूरी करते हैं। बुधवार दोपहर जितेंद्र की बेटी निशा (17) व मुरली का बेटा विनोद उर्फ विक्की (19) घर की छत पर बैठे थे।
विज्ञापन
इसी बीच दोनों के बीच हुई कहासुनी हुई और विनोद ने निशा के पेट में चाकू मार दिया। इसके बाद घबराकर विनोद ने जहर खा लिया। सामने रहने वाले पड़ोसी ने यह सब देख लिया और घबराकर शोर मचाने लगा। आवाज सुनकर दोनों परिवारों के साथ मोहल्ले के लोग भी आ गए।
विज्ञापन
सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों को उपचार के मेडीकल कॉलेज भेजा। ओरछा गेट चौकी इंचार्ज सरोत्तम सिंह के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।