{"_id":"6855bf9f79dc83552a06991c","slug":"man-injured-in-pickup-accident-dies-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-581787-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पिकअप की टक्कर से घायल व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पिकअप की टक्कर से घायल व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। पिकअप की टक्कर से गंभीर रूप से घायल बाइक सवार ने मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया है। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
मध्यप्रदेश के जिला छतरपुर के महाराजपुर थानांतर्गत मेहराजपुर के रहने वाले रामस्वरूप विश्वकर्मा बृहस्पतिवार को बाइक से संजय नगर जा रहे थे। रास्ते में डुमरा तिगड्डा में एक पिकअप ने सामने से टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे स्थानीय अस्पताल भेजा, जहां से छतरपुर जिला अस्पताल भेज दिया गया। छतरपुर जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। रात करीब 10 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी अनुज ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।