फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   man along with relative kidnapped his maternal uncle and burned him alive after dousing him with petrol jhansi

UP: अपहरण कर गला घोंटा, फिर पत्थर मारा, आखिर में जिंदा जला दिया, भांजे ने साले के साथ मिलकर इसलिए मामा को मारा

Sun, 05 Jul 2026 01:14 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 05 Jul 2026 01:14 PM IST
सार

झांसी में युवक ने अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर मामा का अपहरण किया। इसके बाद आरोपी ने पहले गला घोंटा और पत्थर से सिर कुचल दिया। जिंदा होने पर आरोपी ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। आरोपी ने इस बात से नाराज होकर वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
man along with relative kidnapped his maternal uncle and burned him alive after dousing him with petrol jhansi
jhansi murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

झांसी के मऊरानीपुर के लहचूरा थाना क्षेत्र के धमना पायक गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। जमीन विवाद और लगातार टोका-टाकी से नाराज भांजे ने अपने 69 वर्षीय मामा का अपहरण कर साले के साथ मिलकर उनकी हत्या कर दी। आरोपियों ने पहले गला घोंटने और पत्थर से सिर पर वार कर हत्या की कोशिश की। 
विज्ञापन


जब बुजुर्ग की सांसें चलती रहीं तो कार से पेट्रोल निकालकर उन्हें जिंदा आग के हवाले कर दिया। इसके बाद शव को मध्य प्रदेश के जंगल में फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मुख्य आरोपी प्रीतम और उसके साले गोलू को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली गई है। मामले में एक अन्य आरोपी अनुज की तलाश जारी है।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी (मऊरानीपुर) रत्नेश कुमार ने बताया कि मूल रूप से महोबा जिले के महोबकंठ थाना क्षेत्र के दिदवारा गांव निवासी नेपाल सिंह पिछले करीब 30 वर्षों से धमना पायक गांव में रह रहे थे। उन्होंने विवाह नहीं किया था। अपनी संपत्ति उन्होंने भांजे प्रीतम, बहन सुधा देवी और बहनोई के नाम कर दी थी।

 

प्रीतम के हिस्से में आई करीब 30 बीघा जमीन वह पहले ही बेच चुका था। अब वह अपनी मां के नाम की जमीन भी बेचना चाहता था, जिसका नेपाल सिंह विरोध करते थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, प्रीतम मामा की टोका-टाकी से बेहद नाराज था। उसने कई बार उन्हें धमकी भी दी थी। आरोप है कि 27 जून को उसने अपने बड़े मामा वीर सिंह को फोन कर कहा था कि यदि नेपाल सिंह उसके घर से नहीं गए तो वह दो दिन के भीतर उन्हें जान से मार देगा।

सीसीटीवी फुटेज से खुला राज
29 जून की तड़के नेपाल सिंह अचानक लापता हो गए। काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चला तो परिजनों ने लहचूरा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। थाना प्रभारी सरिता मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस ने जांच शुरू की। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर प्रीतम अपनी कार में नेपाल सिंह को ले जाता दिखाई दिया। संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो प्रीतम ने हत्या की पूरी वारदात कबूल कर ली।

पहले गला घोंटा, फिर पत्थर मारा, आखिर में जिंदा जला दिया
पूछताछ में प्रीतम ने बताया कि वह नेपाल सिंह को लेकर मध्य प्रदेश के अलीपुरा थाना क्षेत्र के करारा गंज गांव पहुंचा, जहां साले गोलू और साथी अनुज के साथ मिलकर पहले उनका गला घोंटने का प्रयास किया।

जब वह नहीं मरे तो सिर पर पत्थर से वार किया, जिससे उनका एक दांत टूट गया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बावजूद सांसें चलती देख आरोपियों ने कार से पेट्रोल निकालकर उन पर छिड़क दिया और आग लगा दी। शव को जंगल में फेंककर तीनों मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed