{"_id":"5d8924488ebc3e93bc199d3e","slug":"mallgadi-devide-in-two-part-jhansi-news-jhs1487556166","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपलिंग टूटने से दो भागों में बंटी मालगाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपलिंग टूटने से दो भागों में बंटी मालगाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपलिंग टूटने से दो भागों में बंटी मालगाड़ी
झांसी। कानपुर ट्रैक पर कोयला लेकर ललितपुर जा रही मालगाड़ी कपलिंग टूटने के कारण उरई स्टेशन के ओवरब्रिज के पास दो भागों में बंट गई। सूचना पर पहुंचे इंजीनियरिंग और ऑपरेटिंग विभाग के कर्मचारियों ने मालगाड़ी को मौके पर पहुंचकर जोड़ा। इस मामले के कारण मालगाड़ी एक घंटे तक मौके पर खड़ी रही।
सोमवार शाम 6.12 बजे झांसी कानपुर रेलवे ट्रैक पर कानपुर से कोयला लादकर ललितपुर जा रही मालगाड़ी उरई रेलवे यार्ड के ओवरब्रिज के पास कपलिंग खुलने से दो भागों में बंट गई। 58 रैंक की इस मालगाड़ी के 13 डिब्बे एक तरफ और 45 एक तरफ रह गए। जैसे ही मालगाड़ी के गार्ड ब्रजमोहन व चालक राकेश चंद्रा को झटका लगने के बाद इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने वॉकी टाकी पर स्टेशन मास्टर एपी वर्मा को सूचना दी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मालगाड़ी को पीछे लाकर छूटे हिस्से को जोड़ा गया। मालगाड़ी शाम सात बजकर दस मिनट पर आगे के लिए रवाना हुई। उक्त मामले के कारण मुजफ्फरपुर से सूरत जाने वाले 19054 अवध एक्सप्रेस एक घंटे तक उरई स्टेशन के होम सिग्नल के पास खड़ी रही। इससे ट्रेन में सवार यात्री परेशान रहे।
पनवेल एक्सप्रेस से कटे जानवर
झांसी। उरई सेक्शन के अजनारी रेलवे क्रासिंग के निकट गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस से चार जानवर कट गए। इससे ट्रेन 15 मिनट लेट हो गई।
रविवार की देर शाम 7.45 बजे 15065 गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस उरई से झांसी की तरफ बढ़ रही थी, अजनारी रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर चल रहे चार जानवर इंजन की चपेट में आने से कट गए। चालक एसके द्विवेदी ने ट्रेन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन अंतिम वक्त तक जानवर इंजन की चपेट में आ ही गए। ट्रेन के खड़े होने के इंजन में फंसे मांस के टुकड़ों को हटाया गया। तब कहीं जाकर ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हो सकी।