{"_id":"60e9f6118ebc3ebc9538e78a","slug":"malaria-inspector-beaten-report-jhansi-news-jhs1992217148","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलेरिया इंस्पेक्टर को पीटा, मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलेरिया इंस्पेक्टर को पीटा, मुकदमा
विज्ञापन
मलेरिया इंस्पेक्टर को पीटा, मुकदमा
झांसी। थाना नवाबाद इलाके में कुछ लोगों ने मलेरिया इंस्पेक्टर के साथ मारपीट कर दी। बीच रास्ते में गाड़ी खड़ी करने का विरोध करने पर हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
सदर बाजार निवासी अशांक मुखरैया सीएमओ ऑफिस में मलेरिया इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। शुक्रवार को वे विभागीय फील्ड वर्ग पर आंतिया ताल क्षेत्र गए हुए थे। काम निपटाकर वे गायत्री मंदिर वाली सड़क से होकर वापस ऑफिस लौट रहे थे। इस बीच रास्ते में सड़क पर दो कारें खड़ी हुई थीं, जिनमें सवार लोग आपस में बातचीत कर रहे थे, जिससे गाड़ियां नहीं निकल पा रहीं थीं। उन्होंने अपनी गाड़ी हॉर्न बजाकर उन लोगों से गाड़ियां हटाने का इशारा किया। इस पर वे गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर गाड़ी से उतरकर उन लोगों ने मारपीट कर दी और भाग गए। इस दौरान अशांक की पच्चीस हजार रुपये कीमत की सोने की चैन भी गायब हो गई। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक गाड़ी के नंबर के जरिये आरोपियों की तलाश की जा रही है।