फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   make multileval parking in jhansi

शहर में बनेगी पहली बहुमंजिला कार पार्किंग

Sat, 14 Sep 2019 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
make multileval parking in jhansi
शहर में बनेगी पहली बहुमंजिला कार पार्किंग
विज्ञापन

झांसी। जाम और कार पार्किंग की समस्या से जूझ रहे महानगर के लिए राहत भरी खबर है। शहर के अति व्यस्त और हृदय स्थल में पहली बहुमंजिला कार पार्किंग बनने जा रही है। इसके लिए इलाइट चौराहे के पास बने पशु चिकित्सालय की जगह पर कुछ ही समय बाद शानदार इमारत का निर्माण शुरू हो जाएगा। इमारत में एक तरफ जहां कॉमर्शियल कॉम्प्लैक्स की सुविधा मिलेगी, दूसरी तरफ मल्टीप्लेक्स, रेस्टोरेंट का भी लोग लुत्फ उठा सकेंगे।
नगर निगम के ठीक बगल में बने पशु चिकित्सालय का भवन जर्जर हो चुका है। पास में ही शहर का मुख्य इलाइट चौराहा होने के कारण यहां चार पहिया वाहनों की पार्किंग की बड़ी समस्या है। मजबूरी में लोगों को सड़कों पर वाहन पार्क करते हैं। इस वजह से आवागमन में काफी असुविधा होती है। इसको मद्देनजर रखते हुए नगर निगम की स्पेशल पर्पज व्हीकल (एसपीवी) बोर्ड की बैठक में पशु चिकित्सालय की जगह मल्टी लेवल कार पार्किंग बनाने का फैसला हुआ। इस बिल्डिंग में भूतल के नीचे दो मंजिल तक 250 कार पार्किंग की सुविधा होगी। जबकि, भूतल पर व्यावसायिक कॉम्प्लैक्स बनेगा। इसमें दुकानें और कार्यालय होंगी। इसके ऊपर तीन मंजिला इमारत और बनेगी। इमारत को लोगों के मनोरंजन को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। इनमें से किसी मंजिल पर शादी, पार्टी के लिए हॉल बनेगा तो किसी में रेस्टोरेंट। इसके अलावा मल्टीप्लेक्स की भी सुविधा मिलेगी। यह इमारत स्मार्ट सिटी के तहत बन रही है। इसका बजट सौ करोड़ रुपये है। इमारत का निर्माण100 गुणा 100 मीटर के क्षेत्रफल में किया जाएगा।
विज्ञापन

बनेगा नया पशु चिकित्सालय
मौजूद पशु चिकित्सालय काफी पुराना होने की वजह से जर्जर हो गया है। चूंकि, इसकी जगह पर इमारत बनने जा रही है। ऐसे में नगर निगम नया पशु चिकित्सालय बनाकर देगा। इसे पशुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाया जाएगा। नये पशु चिकित्सालय के लिए जमीन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूदा समय में 11 पार्किंग स्थल
मौजूदा समय में शहर में 11 पार्किंग स्थल हैं। इनमें रानीमहल, कोतवाली की ढाल, मैथिलीशरण गुप्ता पार्क के दोनों गेटों पर, रानी लक्ष्मीबाई पार्क के तीनों गेट पर, कचहरी, जर्मनी अस्पताल, रस बहार चौराहे के पास ओवरब्रिज के नीचे, मंडी से कब्रिस्तान मार्ग पर, बस स्टैंड के पास, रिसाला चुंगी से मंडी चौराहे मार्ग पर हैं।
नो पार्किंग जोन में खड़े होते वाहन
इलाइट चौराहा, जेल चौराहा, अशोक तिराहा, स्टेशन रोड, बीकेडी चौराहे समेत शहर के ऐसे कई प्रमुख स्थान हैं, जहां वाहन खड़े करने की अनुमति नहीं है। बावजूद, कोई स्थान न होने के कारण लोग सड़क पर वाहन खड़े करते हैं। इससे सड़क पर आवागमन बाधित होता है।

स्मार्ट सिटी के तहत पशु चिकित्सालय की जगह बहुमंजिला कार पार्किंग बनेगी। यहीं पर कॉमर्शियल कॉम्प्लैक्स, मल्टीप्लेक्स, रेस्टोरेंट की भी सुविधा उपलब्ध होगी। सौ करोड़ से बिल्डिंग का निर्माण होगा। इसका नया डिजाइन बनाया जा रहा है। - अमित शर्मा, नोडल अधिकारी, स्मार्ट सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed