{"_id":"632380d083ee833faf56059a","slug":"makan-gira-son-dead-father-injured-jhansi-news-jhs228853144","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीपरी में मकान ढहा, पुत्र की मौत, पिता गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीपरी में मकान ढहा, पुत्र की मौत, पिता गंभीर
विज्ञापन
झांसी। लगातार तीन दिन से हो रही बारिश के कारण बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े दस बजे सीपरी बाजार के न्यू रायगंज मोहल्ले में दो मंजिला मकान ढह गया। मलबे मेें दब जाने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके पिता की हालत नाजुक है। पिता को मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
न्यू रायगंज निवासी राजाराम रायकवार (65), पत्नी भगवती (60) एवं पुत्र सुरेश (30) के साथ न्यू रायगंज इलाके में रहते हैं। सुरेश बैंड पार्टी के साथ रोड लाइट उठाने का काम करता था। बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े दस बजे भगवती घर के बाहरी हिस्से में बैठी थी, जबकि राजाराम एवं सुरेश घर के भीतर थे। रात साढ़े दस बजे तेज आवाज के साथ मकान ढह गया। मलबे में तीनों लोग दब गए। चीख पुकार मच गई। मोहल्ले के लोगों ने भगवती की बाहर निकाल लिया। राजाराम एवं सुरेश मलबे में दब गए। करीब बीस मिनट बाद मौके पर पहुंची। पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार एवं एसएसपी शिवहरी मीना भी पुलिस बल समेत मौके पर जा पहुंचे। जेसीबी की मदद से सुरेश एवं राजाराम को बाहर निकाला गया। तीनों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां सुरेश की देर-रात मौत हो गई। राजाराम की हालत नाजुक बनी हुई है।
बेसिक के स्कूलों में आज अवकाश
झांसी। भारी बारिश के मद्देनजर जिले के बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में शुक्रवार का अवकाश घोषित कर दिया गया है। शनिवार को विश्वकर्मा पूजा का अवकाश पहले से ही है। इसके बाद रविवार है। ऐसे में लगातार तीन दिनों का अवकाश हो गया है। संवाद