फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Maintaining the credibility of journalism is a big responsibility

पत्रकारिता की विश्वसनीयता कायम रखना बड़ा दायित्व

Wed, 27 Oct 2021 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Maintaining the credibility of journalism is a big responsibility
झांसी। पत्रकार भवन में श्री गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकारिता उन्नयन समिति के तत्वावधान में अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी की 131 वीं जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थी जी का बलिदान मन, वाणी और कर्म की एकता का संदेश देता है। आज भी पत्रकारिता की विश्वसीनता को कायम रखना बड़ा दायित्व है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भारत सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी विवेकानंद राजेश ने कहा कि सोशल मीडिया व फेक न्यूज के कारण प्रिंट मीडिया की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। समिति अध्यक्ष प्रवीण जैन ने कहा कि विद्यार्थी जी का बलिदान हमें कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने की सीख देता है। इस मौके पर उदय त्रिपाठी, सचिव रघुवीर शर्मा, अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के उपाध्यक्ष हरगोविंद कुशवाहा, जिला सूचना अधिकारी सुरजीत सिंह, विक्रम राव, समिति महामंत्री पंकज सक्सेना, शीतल प्रसाद तिवारी, अरुण द्विवेदी, मोहन नेपाली, मदन लाल बबेले, विमलेंदु अड़जरिया ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर रिपुसुदन नामदेव, बृज मोहन पाठक, एके कनौजिया, देवेंद्र शुक्ला, जितेंद्र सिंह गौर, हरीकृष्ण चतुर्वेदी, सुदर्शन शिवहरे, भगवान दास प्रजापति आदि मौजूद रहे। इधर झांसी मीडिया क्लब ने इलाइट चौराहा पर भोजन वितरण कराया। इस मौके पर अध्यक्ष मुकेश वर्मा मौजूद रहे। बड़ा बाजार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार अभियान मंच के कार्यक्रम में अरुण द्विवेदी, महेश चंद्र पांडेय ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed