फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mahipal was terrified after sensing his girlfriend's horrifying intentions, he pleaded to his wife - save me

Jhansi News: प्रेमिका के खौफनाक इरादे भांप सहम उठा था महिपाल, पत्नी से लगाई गुहार- बचा लो

Mon, 25 Aug 2025 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Mahipal was terrified after sensing his girlfriend's horrifying intentions, he pleaded to his wife - save me

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। सीपरी बाजार के महिपाल सिंह की हत्या के पीछे उसकी प्रेमिका एवं उसके पुत्र का नाम ही सामने आ रहा है। रविवार को महिपाल की पत्नी के साथ बातचीत की एक कॉल रिकॉडिंग सामने आई है। करीब 13 मिनट कॉल रिकॉडिंग में वह पत्नी से खुद को बचा लेने की गुहार लगा रहा है। उसने पत्नी को बताया कि पैसों की खातिर प्रेमिका और उसका बेटा उसे मारना चाहते हैं। यहां आकर बचा लो। इसके कुछ घंटे बाद महिपाल की मौत की हो गई। पुलिस आरोपियों को तलाश रही है।




मूल रूप से दतिया के गुर्जरा गांव निवासी महिपाल यहां रहकर प्राइवेट काम करता था। पत्नी मुखी तीन बच्चों के साथ गांव में रहती है। यहां उसका एक महिला से प्रेम संबंध था। प्रेमिका का एक बेटा है। दोनों ने उससे 1.50 लाख रुपये कर्ज लिया था। बृहस्पतिवार को महिपाल को फोन करके उसकी प्रेमिका ने रेलवे स्टेशन बुलाया। महिपाल ने मौत से पहले इस पूरी घटना के बारे में फोन पर अपनी पत्नी मुखी को बताया। महिपाल ने रोते-रोते पत्नी मुखी को बताया कि पहले राहुल और उसकी मां ने फोन करके स्टेशन के पास पैसे देने के लिए बुलाया था। उसके पहुंचने पर राहुल अपने दोस्तों के साथ खड़ा था। उन लोगों ने तमंचा लगाकर उसे बुरी तरह पीटा। वहां मौजूद सावित्री कह रही थी अगर इसे नहीं मारोगे तो पैसे देने पड़ेंगे। उन लोगों ने उसे बुरी तरह से मारा-पीटा। महिपाल पत्नी से बोला, वह यहां आकर उसे बचा ले। यह लोग उसे मार डालेंगे। अगर रात को इन लोगों ने मुझे मार डाला, तो तुम इनके नाम लिख लो, इनके खिलाफ रिपोर्ट करा देना। इसके कुछ घंटे बाद ही महिपाल की मौत हो गई। परिजनों ने यह रिकॉडिंग भी पुलिस को सौंपी है। उधर, सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम का कहना है कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। महिला के घर भी पुलिस गई थी। अभी तक इनका सुराग नहीं मिला है। परिजनों ने भी अभी तक तहरीर नहीं दी है। उनकी तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed