{"_id":"5a6f80664f1c1ba2268b7408","slug":"mahila-ne-dm-toda","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने तोड़ा दम, युवक की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने तोड़ा दम, युवक की हालत नाजुक
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
police, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समथर में शनिवार दोपहर संदिग्ध परिस्थिति में एक मकान में जली महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि युवक का ग्वालियर में उपचार चल रहा है। मामले की जांच के लिए पहुंचे सीओ मोंठ आशापाल ने पड़ोसियों के बयान लिए। रविवार रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करेंगे।
शनिवार दोपहर समथर के नईबस्ती निवासी राजकुमारी (28) के घर में पड़ोस का रहना वाला अशोक यादव (32) आया हुआ था। इसी बीच अचानक चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग अंदर पहुंचे तो देखा कि दोनों के शरीर में आग लगी थी। उन्होंने आग बुझाकर दोनों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण दोनों को वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने अशोक को ग्वालियर रेफर कर दिया था। सोमवार सुबह उपचार दौरान राजकुमारी ने दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि अशोक यादव जबरन घर आता था। इसकी शिकायत भी पुलिस से कर चुके थे, लेकिन कार्रवाई न होने के कारण उसका आना-जाना बंद नहीं हुआ।
राजकुमारी के पति राजेंद्र शिल्पकार की मौत चार माह पहले कैंसर से हो गई थी। वह अपनी तीन बेटियों और एक बेटे के साथ सास-ससुर से अलग रहती थी। घटना के समय सास-ससुर, देवर-देवरानी और उसकी बड़ी पुत्री खेत पर गई थी। जबकि, तीन बच्चे बाहर खेल रहे थे।
विज्ञापन
सोमवार सुबह सीओ मोंठ आशापाल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर राजकुमारी के रिश्तेदारों व पड़ोसियों के बयान लिए। उन्होंने बताया कि परिजनोें से तहरीर मिलने के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।