फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mahapor and two member positive

महापौर और उनके परिवार के दो सदस्य कोरोना पॉजिटिव

Fri, 13 Nov 2020 11:54 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Mahapor and two member positive
कोरोना - फोटो : ??????
झांसी। कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। नए मरीजों के सामने आने का सिलसिला बना हुआ है। महापौर रामतीर्थ सिंघल, उनकी पत्नी और नातिन में इस महामारी का संक्रमण पाया गया है। इसके अलावा 1709 नमूनों की जांच में 34 नए मरीज सामने आए हैं।
विज्ञापन

महापौर रामतीर्थ सिंघल की पत्नी पिछले कुछ दिनों से सर्दी - जुकाम से ग्रसित थीं। इस पर महापौर ने अपने पूरे परिवार की कोरोना जांच कराई, जिसमें महापौर और उनकी नातिन में भी इस महामारी का संक्रमण पाया गया। इसके अलावा 34 नए मरीज भगवंतपुरा, ऑफिसर्स कॉलोनी, प्रतापपुरा, ओमशांति नगर, पूंछ, लक्ष्मी गेट, मऊरानीपुर, वीरांगना नगर, सेंट ज्यूड स्कूल के पीछे, नंदनपुरा, सुभाष गंज, गणेशपुरा नगरा, सीपरी बाजार, राजीव नगर, रेलवे कॉलोनी, खजूर बाग, एल्डिको कॉलोनी राजगढ़, पश्चिम रेलवे कॉलोनी, ग्राम सिमराहा, आवास विकास कॉलोनी, खातीबाबा, मड़ोरा बड़ागांव, डरू भोंडेला, पुलिस लाइन, वासुदेव मुहल्ला आदि क्षेत्र से सामने आए हैं। इसके अलावा पुलिस लाइन निवासी 48 वर्षीय एक कोरोना संक्रमित की मौत भी हुई है। जिले में अब तक 170 कोरोना संक्रमितोें की जान जा चुकी है।
विज्ञापन

इस तरह जिले में अब तक कोरोना के 8820 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 8318 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। जिले का रिकवरी रेट 94.30 प्रतिशत है। वर्तमान में 332 सक्रिय संक्रमित हैं। इनमें से 73 को छोड़ बाकी सभी सूक्ष्म या बगैर लक्षण वाले रोगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed