फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mahanagar swach sarvechad team

महानगर में स्वच्छ सर्वेक्षण टीम का डेरा, सड़कों पर कूडे़ के ढेर

Sat, 27 Mar 2021 07:49 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 07:49 PM IST
विज्ञापन
Mahanagar swach sarvechad team
झांसी। महानगर की सफाई व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। जगह-जगह कूड़े के ढेर जमा हो रहे हैं। इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही इन दिनों स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए केंद्रीय टीम महानगर में आई हुई है। सड़कों के किनारे लग रहा कूड़े का ढेर महानगर की स्वच्छता में दाग लगा रहा है। पिछली बार स्वच्छ सर्वेक्षण में झांसी प्रदेश में दूसरे स्थान पर रही थी, लेकिन सफाई व्यवस्था के बिगड़े हालात से रैंकिंग में झांसी फिसल सकती है।
विज्ञापन

तस्वीर एक
तालपुरा से नहीं उठता कूड़ा
महानगर के तालपुरा में कूड़ा उठान का हाल बेहद खराब है। यहां पर सड़कों के किनारे कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। शनिवार को तालपुरा में दोपहर बाद तक कूड़े का ढेर लगा हुआ था। लोगों का कहना है कि कई बार नगर निगम में कूड़ा उठाने के लिए शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं करता।
विज्ञापन

तस्वीर दो
मिशन कंपाउंड से आंतिया तालाब मार्ग का हाल खराब
मिशन कंपाउंड से आंतिया तालाब जाने वाले मार्ग का हाल बेहद खराब है। यहां पर लोहामंडी के पास कूड़े का ढेर लगा हुआ था। जिस पर आवारा जानवर विचरण कर रहे थे। लोगों ने बताया कि कूड़ा कभी उठता ही नहीं है। सफाई के मामले में अव्वल आने के लिए नगर निगम को बेहतर इंतजाम करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीर तीन
आफिसर्स कॉलोनी का भी बुरा हाल
महानगर में आम जनता के साथ-साथ अधिकारियों की कॉलोनी का हाल भी बदहाल है। आफिसर्स कॉलोनी के बाहर कूड़ा पड़ा हुआ था। जबकि यहां तो कूड़ा उठान करने के लिए दो कंपनियों को जिम्मा सौंपा गया है। बिगड़ते हालात दिक्कत का सबब बन रहे हैं।
इन स्थानों पर भी बुरी स्थिति
महानगर में शनिवार को कई जगहों पर कूड़े का ढेर लगा था। जेल चौराहा, इलाहाबाद बैंक चौराहा, गोविंद चौराहे के पास, बस स्टैंड के पास, मंडी से लक्ष्मी गेट मार्ग पर कैलाश रेजीडेंसी के सामने, मिशन कंपाउंड समेत कई जगहों पर कूड़े के ढेर लगे रहे।
कहते हैं पार्षद
महानगर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। कूड़ा उठान हो नहीं रहा और जनता हमसे शिकायत कर रही है। नगर निगम को कई बार कह चुके हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।- दिनेश प्रताप सिंह दीपू, पार्षद
कूड़ा उठान पूरी तरह से बंद हो चुका है। हमारे क्षेत्र में ही कूड़ा उठान नहीं हो रहा है। त्योहार पर भी सफाई व्यवस्था का हाल बदहाल है। इसके चलते समस्या बढ़ती जा रही है।- महेश गौतम, पार्षद

कूड़ा उठान के लिए लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं। जोनल सेनेटरी आफिसरों और सफाई निरीक्षकों की जिम्मेदारी तय की गई है। कूड़ा उठाने के बाद टैगिंग सहित फोटो डालने के निर्देश दिए गए हैं। त्योहार पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखी जाएगी।- डॉ. विनीत कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed