फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   mahakaleshwar temple view in old model

प्राचीन स्वरूप में दिखेगा महाकालेश्वर मंदिर

Mon, 18 Feb 2019 12:22 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Mon, 18 Feb 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
mahakaleshwar temple view in old model
mahakaleshwar mandir jhansi - फोटो : amarujala
तीन शताब्दी पुराने मढ़िया महाकालेश्वर मंदिर क्षेत्र को पुराना स्वरूप दिया जा रहा है। जन सहयोग से इसके जीर्णोद्धार का काल चल रहा है। शिवरात्रि से पहले काम पूरा करने की तैयारी है।
विज्ञापन

सैंयर गेट बाहर मढ़िया मुहल्ले में महाकालेश्वर मंदिर का निर्माण सत्रहवीं शताब्दी में गुसाइयों द्वारा कराया गया था। यहां एक मुख्य मंदिर और बारह अन्य मंदिर समाधियां हैं। तीन साल पहले तक मंदिर परिसर में एक समुदाय के लोगों का कब्जा था। लेकिन, प्रशासन की ओर से इन्हें कांशीराम कॉलोनी में मकान आवंटित कर दिए गए, जिससे मंदिर क्षेत्र कब्जामुक्त हो गया था। छह महीने पहले राज्य पुरातत्व विभाग ने इसे अपने संरक्षण में लिया। चार साल पहले ये मंदिर तब सुर्खियों में आया था, जब यहां जलाभिषेक करने आ रहे गोरखपुर के तत्कालीन सांसद योगी आदित्यनाथ को कानपुर में हिरासत में ले लिया गया था।
विज्ञापन

अब मंदिर परिसर को उसका पुराना स्वरूप लौटाया जा रहा है। मंदिर की बाहरी दीवारों पर जमी काई हटाई जा रही है। दीवारों की मरम्मत कर पुरानी नक्काशी बनाई जा रही है। इसके बाद रंगरोगन होगा। मंदिर के पुजारी रामेश्वर प्रसाद उपाध्याय और विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री अंचल अड़जरिया ने बताया कि ये काम जन सहयोग से हो रहा है। शिवरात्रि से पहले मंदिर अपने पुराने स्वरूप में आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed