फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   mahakal expess train arrived jhansi

झांसी पहुंची महाकाल एक्सप्रेस का स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत , लोगों ने ली सेल्फी

Mon, 17 Feb 2020 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
mahakal expess train arrived jhansi
झांसी रेलवे स्टेशन पर आई काशी महाकाल एक्सप्रेस से स्वागत को पहुंचे रेलवे के अफसर व पुलिस।
झांसी। काशी विश्वनाथ, महाकाल और ओंकारेश्वर के दर्शन सुलभ कराने वाली काशी महाकाल एक्सप्रेस की झलक पाने के लिए झांसी वाले घंटे भर पहले ही स्टेशन पहुंच गए। काशी से ट्रायल पर निकली ट्रेन भी तय समय से 33 मिनट पहले प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पहुंच गई। सूचना मिलते ही स्टेशन पर चारों तरफ से लोग देखो..देखो..देखो.. वो आ गई काशी महाकाल एक्सप्रेस कहते हुए पहुंच गए। उन्होंने जी भर कर अंदर-बाहर से ट्रेन को देखा। इसकी हाईटेक सुविधाएं देखकर लोग गदगद हो गए। 20 फरवरी से यह ट्रेन आम यात्रियाें के लिए शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

तीन ज्योतिर्लिंग (बाबा विश्वनाथ, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर) को जोड़ने वाली काशी महाकाल एक्सप्रेस को पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को हरी झंडी दिखाई। रविवार रात यह ट्रेन झांसी के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर तय समय से 33 मिनट पहले ही पहुंच गई। ट्रेन के आने से पहले ही झांसी के कई लोग स्टेशर पर पहुंच गए थे। ट्रेन के आते ही सभी ने फोटो के साथ सेल्फी लेते नजर आए। बताया गया है कि यह ट्रेन हाईटेक सुविधाओं से लैस है। यात्रियाें को भक्तिमय माहौल बनाने के लिए कोच में भजन कीर्तन भी बजेंगे। बोगी की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों को लाइव मॉनीटरिंग सिस्टम से जोड़ा गया है। हर बोगी में कॉफी व चाय की मशीन भी लगाई गई है। इसके कोई पैसे नहीं चुकाने होंगे। बाथरूम में नवजात बच्चों के लिए अगल से बेबी पॉट बनाए गए हैं। गाड़ी को स्टेशन प्रबंधक राजाराम राजपूत, आरपीएफ इंस्पेक्टर अशोक कुमार यादव, जीआरपी इंस्पेक्टर अभिराम सिंह समेत आईआरसीटीसी के अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर इंदौर की ओर रवाना किया।
विज्ञापन

खास बात
झांसी आने का टाइम रात 12:02 मिनट और रवाना होने का 12:07 बजे।
ये मिलेंगी सुविधाएं
- एसी कोचों से वाईफाई की सुविधा रहेगी।
- सभी कोच में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।
- यात्रियों को पेंट्रीकार में पसंद का शुद्ध शाकाहारी भोजन भी मिलेगा।
- ट्रेन एक घंटा लेट होने पर 100 और उससे ज्यादा लेट होने पर 250 रुपए मिलेंगे।

झांसी रेलवे स्टेशन पर आई काशी महाकाल एक्सप्रेस। अमर उजाला

झांसी रेलवे स्टेशन पर आई काशी महाकाल एक्सप्रेस। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed