फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Madhya Pradesh Police reached Lucknow to arrest Sahara chief Subrata Rai

सहारा प्रमुख के ठिकानों पर दबिश: लखनऊ में सुब्रत राय को गिरफ्तार करने पहुंची एमपी पुलिस, अदालत ने जारी किया गैर जमानती वारंट

Thu, 21 Apr 2022 09:17 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी 
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी  Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 21 Apr 2022 09:17 PM IST
सार

न्यायालय की ओर से सहारा प्रमुख सुब्रत राय की गिरफ्तारी के लिए गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। इसको लेकर झांसी से सटे  मध्य प्रदेश के दतिया जिले की पुलिस सुब्रत राय को गिरफ्तार करने लखनऊ स्थित उनके आवास पर पहुंची, लेकिन वह वहां नही मिले। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh Police reached Lucknow to arrest Sahara chief Subrata Rai
सहारा प्रमुख सुब्रत राय - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

झांसी से सटे मध्य प्रदेश के दतिया जनपद की पुलिस गुरुवार को सहारा प्रमुख सुब्रत राय को गिरफ्तार करने लखनऊ पहुंची, लेकिन वह घर पर नहीं मिले। पुलिस ने उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी, इसके बाद भी पुलिस को कामयाबी नहीं मिली। पुलिस सुब्रत राय को गिरफ्तार करने के लिए गैर जमानती वारंट लेकर लखनऊ पहुंची थी। दतिया में सुब्रत राय के खिलाफ धोखाधड़ी के कुल 14 मामले दर्ज हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दतिया कोतवाली पुलिस सहारा प्रमुख सुब्रत राय को गिरफ्तार करने लखनऊ स्थित उनके आवास पर पहुंची, लेकिन वह पुलिस को घर पर नहीं मिले। इसके बाद पुलिस ने संभावित ठिकानों पर भी दबिश दी, लेकिन वह पुलिस को वहां भी नहीं मिले। सुब्रत राय के खिलाफ दतिया में चौदह मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


न्यायालय की ओर से उनकी गिरफ्तारी के लिए गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। कोतवाली टीआई रविंद्र शर्मा ने बताया कि सहारा प्रमुख सुब्रत राय सहित वीके श्रीवास्तव, सपना राय, रोमी दत्ता, भुवनेश अवस्थी, अनिल कुमार पांडेय, अब्दुल लतीफ और जीएम राना कुल आठ लोगों पर दतिया में धोखाधड़ी के कुल चौदह मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed