फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Madhya Pradesh Home Minister trapped in flood in Jhansi rescued by airlift, Sindh river water reached danger mark

यूपी: झांसी में मध्यप्रदेश के गृहमंत्री बाढ़ में फंसे, एयरलिफ्ट कर बचाया गया, खतरे के निशान पर पहुंचा सिंध नदी का पानी

Wed, 04 Aug 2021 09:07 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 04 Aug 2021 09:07 PM IST
सार

झांसी से सटे मध्य प्रदेश के दतिया जिले के कोटरा गांव का जायजा लेने बुधवार को एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा नाव से पहुंचे। इसी बीच उनकी नाव पर एक पेड़ गिर गया, जिससे गृहमंत्री बाढ़ के पानी से घिर गए।
 

विज्ञापन
Madhya Pradesh Home Minister trapped in flood in Jhansi rescued by airlift, Sindh river water reached danger mark
फाइल फोटो - फोटो : ट्विटर

विस्तार

भारी बारिश की वजह से सिंध नदी का जल स्तर खतरे के निशान पर आ गया है। इससे नदी के आसपास बसे कई गांवों में बाढ़ आ गई है। बुधवार को झांसी से सटे मध्य प्रदेश के दतिया जिले के कोटरा गांव का जायजा लेने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा नाव से पहुंचे। 
विज्ञापन


इसी बीच उनकी नाव पर एक पेड़ गिर गया, जिससे गृहमंत्री बाढ़ के पानी से घिर गए। मुश्किल से उनके सुरक्षा कर्मी उन्हें पानी से निकालकर गांव के एक घर में ले गए। तकरीबन एक घंटे तक वे बाढ़ से घिरे रहे। सूचना मिलने पर एमपी प्रशासन अलर्ट हो गया। मौके पर पहुंचे रेस्क्यू टीम ने गृहमंत्री को एयरलिफ्ट कर बाढ़ से निकाला।
विज्ञापन


खतरे के निशान पर पहुंचा सिंध नदी का पानी, सड़क यातायात रोका, धीमी गति से निकाली जा रही हैं ट्रेन
आपको बता दें कि लगातार दो दिनों तक हुई मूसलाधार बारिश की वजह से नदियां उफना गईं हैं। दतिया और डबरा के बीच से बहने वाली सिंध नदी का पानी खतरे के निशान पर पहुंच गया, जिससे नदी के ऊपर बने पुल का यातायात पूरी तरह से बंद कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्वालियर, आगरा, मथुरा, दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को दतिया के पहले ही रोक दिया गया, जिससे बुधवार को दिन भर सड़क पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। वहीं, रेलवे ने रात में ढाई घंटे तक डाउन ट्रैक का यातायात पूरी तरह से बंद रखा गया है जिससे 25 सवारी व 12 मालगाड़ी लेट हो गईं। बाद में सिंध नदी पर बने रेलवे पुल को ट्रेनों के लिए खोला गया, लेकिन खतरे को देखते हुए पुल के ऊपर से 5 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से ट्रेनें गुजारी जा रहीं हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed