फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Madhiya Mahadev Temple will be illuminated with milky lights

दूधिया लाइटों से जगमग होगा मढ़िया महादेव मंदिर

Thu, 15 Jul 2021 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Madhiya Mahadev Temple will be illuminated with milky lights
झांसी। गोविंद तिराहा स्थित मढ़िया महादेव मंदिर का सौंदर्यीकरण पर्यटन विभाग द्वारा कराया जा रहा है। जिसके तहत मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए परिक्रमा परिपथ, बैठने के लिए बेंच के साथ ही कई तरह के विकास कार्य किए जाएंगे। अंधकार को दूर करने के लिए आधुनिक दूधिया सोलर लाइटों को लगाया जाएगा। निर्माण कार्य पर पचास लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। बजट मिलते ही कार्य को शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

झांसी में मराठा शासन से पहले गुसाइयों का शासन था। गुसाईं किलेदार राजेंद्र गिरी के शासनकाल में मढ़िया महादेव मंदिर का निर्माण कराया गया था। मंदिर व परिसर में छोटे बड़े मंदिर मिलाकर कुल 11 मंदिर हैं। प्राचीन होने के कारण यह मंदिर हमेशा से ही लोगों की आस्था का केंद्र रहा है। लगभग तीन चार दशक पहले मंदिर के इर्दगिर्द की जगह पर कई लोगों ने कब्जा कर लिया था। जिससे मंदिर में पूजा पाठ करने के लिए आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। जिला प्रशासन की पहल पर वर्ष 2016 में मंदिर को कब्जा मुक्त कराया गया था। कब्जा मुक्त होते ही मंदिर को पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित कर लिया गया था। श्रद्धालुओं और सैलानियों के लिए पर्यटन विभाग द्वारा मंदिर के विकास की योजना को तैयार किया गया था। योजना को तैयार कर निदेशालय भेजा गया था। निदेशालय द्वारा बजट मिलते ही निर्माण कार्य को शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

मढ़िया महादेव मंदिर के विकास की योजना को तैयार कर निदेशालय को प्रस्ताव भेजा गया था। निदेशालय द्वारा स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य को शुरू कर दिया गया है। सौंदर्यीकरण पर पचास लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरके रावत, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed