{"_id":"6883b79bbd85e9a64408a352","slug":"made-to-wait-for-two-hours-then-27-kg-of-banned-polythene-seized-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-605576-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: दो घंटे कराया इंतजार, फिर 27 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: दो घंटे कराया इंतजार, फिर 27 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बड़ागांव गेट बाहर फैक्टरी पर पहुंची नगर निगम की टीम को गेट न खुलने से दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। तहसीलदार के मौके पर पहुंचने के बाद फैक्टरी का गेट खोला गया, जहां से नगर निगम ने 27 किलो से ज्यादा प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की गई।
नगर निगम की टीम शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे के बाद बड़ागांव गेट बाहर पीताम्बरा कॉलोनी में फैक्टरी पर पहुंची। बताया गया कि नगर निगम को यहां पर प्रतिबंधित पॉलिथीन की बिक्री की सूचना मिली थी। फैक्टरी के अंदर कर्मचारी काम कर रहे थे। टीम ने गेट खटखटाया तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला। करीब दो घंटे तक टीम गेट के बाहर खड़ी रही। लाउडस्पीकर से गेट खोलने के लिए कहती रही। सूचना पर मजिस्ट्रेट और पुलिस भी मौके पर पहुंची। तब तक फैक्टरी मालिक भी आ गए। फिर गेट खोला गया। बताया गया कि फैक्टरी में दोना-पत्तल बनाने का काम चल रहा था। पास में ही रखी बोरी में प्रतिबंधित पॉलिथीन भी मिली। अपर नगर आयुक्त मो. कमर ने बताया कि फैक्टरी से 27,500 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की गई। साथ ही 25 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया। इस दौरान प्रवर्तन दल प्रभारी सुरेश कुमार सिंह, क्षेत्रीय अतिक्रमण प्रभारी प्रदीप अग्निहोत्री, सफाई निरीक्षक अभिलाष रायकवार मौजूद रहे।
विज्ञापन