फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   maal ladan tikamgarh wheat send tamilnadu

टीकमगढ़ से शुरू हुआ माल लदान, तमिलनाडु भेजा गेहूं

Mon, 11 Jan 2021 02:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
maal ladan tikamgarh wheat send tamilnadu
झांसी। रेलवे ने झांसी मंडल के टीकमगढ़ स्टेशन से माल लदान शुरू कर दिया है। रविवार को टीकमगढ़ स्टेशन से 21 वैगन के जरिए गेहूं तमिलनाडु भेजा गया। नए स्टेशन से माल लदान शुरू होने से रेलवे को काफी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

झांसी मंडल लगातार माल लदान में रिकार्ड कायम करते हुए अधिकतम राजस्व प्राप्त कर रहा है। रविवार को टीकमगढ़ स्टेशन के माल गोदाम से लदान की शुरुआत हुई। 21 वैगनों वाली मालगाड़ी के जरिए गेहूं को तमिलनाडु के सालेम मार्किट के लिए भेजा गया। डीआरएम संदीप माथुर ने बताया कि झांसी मंडल में माल लदान के लिए सबसे अधिक उपयुक्त माने जाने वाले कोयला और लौह अयस्क का परिवहन नहीं होता है। इसके बाद भी लगातार मंडल माल लदान में नए रिकार्ड कायम कर रहा है। टीकमगढ़ स्टेशन से हुए माल लदान से लगभग 32 लाख रुपये का राजस्व मंडल को प्राप्त हुआ है। डीआरएम ने वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नवीन दीक्षित और कर्मचारियों को नई पहल की बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed