फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Maa kali shobha yatra arise today

मां काली की निकली शोभा यात्रा, स्वागत में उमड़े श्रद्धालु

Thu, 11 Feb 2021 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Maa kali shobha yatra arise today
लक्ष्मीगेट बाहर श्रीकाली शाक्तिपीठ पर होने जारही श्रीमद् भागवत कथा की नगर में भव्य कलश शोभा यात?
झांसी। बुधवार को प्राचीन महाकाली सिद्ध पीठ से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसका मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन

लक्ष्मी गेट बाहर स्थित महाकाली सिद्ध पीठ पर गुप्त नवरात्रि के उपलक्ष्य में श्रीमद् दुर्गा भागवत एवं नवग्रह पूजन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत पर मां की शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बग्घी पर सवार होकर मां काली, शिव परिवार, मां दुर्गा व सरस्वती के स्वरूप चल रहे थे, जो सभी के आकर्षण के केंद्र रहे। पीले वस्त्रों में महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर धार्मिक गीत गाती हुईं चल रहीं थीं। यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई वापस मंदिर में पहुंचकर समाप्त हुई। शोभा यात्रा में कथा व्यास तेजस्व शर्मा, पं. गोपाल त्रिवेदी, विजय कुमार त्रिवेदी, अनामिका, मंजू शर्मा, पीयूष राव, रवीश त्रिपाठी समेत विधायक राजीव सिंह पारीछा शामिल रहे। बृहस्पतिवार को मंदिर में नवग्रह पूजन किया जाएगा। तदुपरांत, दुर्गा भागवत कथा शुरू हो जाएगी।

कृष्ण - सुदामा ने दिया प्रेम का संदेश
झांसी। भगवान कृष्ण और सुदामा ने सभी को आपसी प्रेम का संदेश दिया है। ये उद्गार अन्नपूर्णा कॉलोनी में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह में कथा व्यास पं. आलोक कृष्ण शास्त्री ने प्रकट किए। इस अवसर पर सुदामा के स्वरूप देव गुप्ता व कृष्ण स्वरूप शुभ गुप्ता ने धारण किया। इस अवसर पर पार्थिव शिवलिंग का निर्माण व पूजन अर्चन हुआ। इस मौके पर सावित्री, बिहारीलाल गुप्ता, पुष्पा, महेंद्र कुमार गुप्ता, पवन अग्रवाल, दौलत राजा कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। आभार पं. संजय दुबे ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed