फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   lutpat ke bad gala ghontkar mara gaya purv sabhasad ki maa ko

लूटपाट के बाद गला घोटकर मारा गया पूर्व सभासद की मां को

Sun, 14 Mar 2021 09:19 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 09:19 PM IST
विज्ञापन
lutpat ke bad gala ghontkar mara gaya purv sabhasad ki maa ko
पूर्व सभासद की मां को गला दबाकर मारा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे दम घुटना सामने आया है। - फोटो : ???? ????
लूटपाट के बाद गला घोटकर मारा गया पूर्व सभासद की मां को
विज्ञापन

झांसी। चिरगांव थाना क्षेत्र के हवेलीपुरा मोहल्ला निवासी पूर्व सभासद की मां को गला दबाकर मारा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटना सामने आया है। सांस नली भी जाम मिली है। मृतका के जेवरात भी नहीं मिले थे। इससे साफ है कि लूटपाट के बाद ही मौत के घाट उतारा गया। विसरा जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। परिजनों की तरफ से तहरीर न मिलने के कारण मुकदमा दर्ज नहीं हो सका।
हवेलीपुरा मोहल्ला निवासी पूर्व सभासद संजीव सिंह की मां गिरिजा देवी (70) का शव शनिवार सुबह कमरे में मिला था। जेवरात भी गायब मिले थे। लूटपाट के बाद हत्या का संदेह जताया गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजकर पड़ताल शुरू कर दी थी। डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना बताया गया है। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सांस नली जाम बताई गई है।
विज्ञापन

गर्दन के पास चोट का निशान भी संदेह पैदा कर रहा है। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल से लेकर इर्द-गिर्द पड़ताल की। पुलिस ने कमरे से लेकर छत के रास्तों पर काफी खोजबीन करती रही। परिजन की तरफ से तहरीर नहीं मिली। रविवार को भी अधिकारियों ने घर पहुंचकर परिजनों से पुन: घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस हर बिंदु पर गंभीरता से जांच कर रही है। परिजनों से तहरीर मांगी गई है। तहरीर आते ही पुलिस मुकदमा दर्ज करेगी। नैपाल सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक - देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed