{"_id":"65c9d2242fab57940a01a3d3","slug":"loving-couple-killed-by-young-woman-family-who-adamant-on-marriage-were-tortured-for-two-days-in-datia-jhansi-2024-02-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: शादी की जिद पर अड़े प्रेमी जोड़े को दीं यातनाएं... भूखा-प्यासा रखा, बाप ने दो दिन पीटा; न माने तो मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शादी की जिद पर अड़े प्रेमी जोड़े को दीं यातनाएं... भूखा-प्यासा रखा, बाप ने दो दिन पीटा; न माने तो मार डाला
Mon, 12 Feb 2024 03:13 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 12 Feb 2024 03:13 PM IST
सार
दतिया में प्रेमी युगल की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। युवती का परिवार युगल को जयपुर से शादी का झांसा देकर दतिया लाया था। यहां दोनों पर अलग होने का दबाव बनाया। जब वो दोनों शादी पर अड़े रहे तो परिवार ने दोनों को यातनाएं दीं। बाद में मार डाला।
विज्ञापन
दतिया में प्रेमी युगल की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नेहा और रोहित एक दूसरे से बेशुमार प्यार करते थे। दोनों ने एक दूसरे का साथ जीवन भर निभाने का वादा किया था। लेकिन घर वाले इनके प्यार के दुश्मन बन बैठे। जब प्यार पर पाबंदियां लगीं तो दोनों घर से फरार हो गए और जयपुर में किराए का कमरा लेकर रहने लगे।
मगर नेहा के परिवार वालों ने दोनों को खोज निकाला और वहां से धूमधाम के साथ शादी कराने का झांसा देकर दतिया ले आए। यहां दो दिनों तक यातनाएं दीं। दबाव बनाया कि एक दूसरे को भूल जाएं। इतना ही नहीं नेहा के परिवार वाले चाहते थे कि वह रोहित के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दे लेकिन जब वह तैयार नहीं हुई तो उसके पिता और भाई ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
इसके बाद रोहित को गोली मार दी। पुलिस पूछताछ में नेहा के पिता ने बताया कि समाज में बहुत बदनामी हो रही थी। दोनों को काफी समझाया था लेकिन वह माने ही नहीं। दतिया जनपद के भगुवापुरा क्षेत्र के रूबाहा गांव निवासी अरविंद ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर अपनी बेटी नेहा (21) और उसके प्रेमी रोहित (22) की शुक्रवार रात हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने अरविंद समेत पांच के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की। शनिवार को अरविंद गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में मालूम चला कि उसकी लड़की नेहा के गांव में रहने वाले रोहित से प्रेम संबंध थे। 21 जनवरी को नेहा के साथ रोहित लापता हो गया। रोहित के मामा के लड़के गोलू से उन दोनों के जयपुर में होने की बात मालूम चली।

इस पर अरविंद अपने परिवार के लोगों और रिश्तेदारों को लेकर वहां पहुंच गया। यहां दोनों किराये का कमरा लेकर रहे थे। 6 फरवरी की रात जयपुर से नेहा और रोहित को यह कहकर यह लोग साथ ले आए कि उनकी दतिया चलकर धूमधाम से शादी करा देंगे। यह दोनों भी झांसे में आ गए और इनके साथ चल दिए।
दतिया लाकर दोनों को एक घर में बंद कर दिया गया। इन दोनों को खूब यातनाएं दी गईं। मारा पीटा गया। अरविंद ने बेटी पर रोहित के खिलाफ बयान देने का दबाव बनाया। अरविंद चाहता था कि उसकी बेटी रोहित के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दे लेकिन वह तैयार नहीं हुई।
इस पर अरविंद और परिवार के दूसरे लोग गुस्से से लाल हो गए और इन दोनों को खेत पर ले गए। यहां दोनों की हत्या करके शव नाले में फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में नेहा के पिता अरविंद, भाई बलदाऊ और चाचा समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी सोबरन सिंह तोमर के मुताबिक अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।