{"_id":"60cf95558ebc3e331b0eec49","slug":"lovers-arrested-at-jhansi-station-jhansi-news-jhs197593788","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर से भागे प्रेमी युगल को झांसी में पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर से भागे प्रेमी युगल को झांसी में पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर से फरार हुए प्रेमी युगल को झांसी में पकड़ा
झांसी। रविवार को जीआरपी ने करीब साढे़ ग्यारह बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार और पांच के बीच एक प्रेमी युगल को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र का निवासी बताया है। जीआरपी की सूचना पर हमीरपुर पुलिस यहां आई और दोनों को अपने साथ ले गई।
हमीरपुर के जरिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोर का थाना क्षेत्र के ही एक गांव की किशोरी से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक ही कक्षा में पढ़ते थे। बीते 14 जून की देर शाम दोनों घर से भाग निकले। शाम को घर से किसी काम के बहाने निकली किशोरी के परिजनों ने उसके न लौटने पर काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। इस पर किशोरी के परिजनों ने जरिया थाने में 15 जून को गुमशुदगी की तहरीर दी। जरिया थाने की पुलिस जांच में जुटी हुई थी। इसी बीच रविवार को प्लेटफार्म नंबर चार और पांच के बीच में जांच के दौरान दोनों जीआरपी के हत्थे चढ़ गए। किशोर ने बताया कि वह 14 जून की रात से वह किशोरी को साथ लेकर कई स्टेशनों पर घूमते हुए रविवार को झांसी पहुंचा। वे बाहर जाने की फिराक में वे प्लेटफार्म पर खड़े थे। जीआरपी प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दोनों प्लेटफार्म नंबर चार और पांच के बीच चेकिंग अभियान के दौरान पकड़े गए। पूछताछ के बाद जरिया पुलिस को सूचना दी गई। आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद जीआरपी ने दोनों को जरिया पुलिस को सौंप दिया है।