{"_id":"6678bd0c0316e695fc08ed96","slug":"lover-told-the-bride-to-come-with-me-when-she-refused-he-shot-her-jhansi-news-c-11-1-bly1006-338951-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: दुल्हन से बोला प्रेमी, मेरे साथ चलो... मना किया तो मार दी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: दुल्हन से बोला प्रेमी, मेरे साथ चलो... मना किया तो मार दी गोली
विज्ञापन
सीपरी बाजार में ब्यूटी पार्लर में घुसकर एकतरफा प्यार में दुस्साहसिक वारदात, आरोपी अपने दोस्त के साथ फरार, दतिया निवासी युवती की होनी थी शादी, समथर से आनी थी बरात
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। रविवार रात करीब नौ बजे एक सिरफिरा प्रेमी हैवान बन बैठा। शादी से चंद घंटे पहले सीपरी बाजार स्थित ब्यूटी पार्लर के अंदर घुसकर उसने दुल्हन की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपने साथी के साथ फरार हो गया। इस दुस्साहसिक वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शादी की तैयारियों में जुटे परिजनों में कोहराम मच गया। एसएसपी राजेश एस भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। आरोपी की तलाश के लिए दो टीमें गठित की गई हैं।
दतिया के सोनागिरी के बरगाय गांव निवासी राजकुमार की मंझली बेटी काजल अहिरवार (20) की रविवार को सीपरी बाजार के खोड़न स्थित निशा गार्डन से शादी थी। बरात चिरगांव के सिमथरी गांव से आनी थी। शाम करीब पांच बजे काजल अपनी चचेरी बहनों के साथ तैयार होने निशा गार्डन के बगल में स्थित ब्यूटी पार्लर गई थी। ब्यूटी पार्लर में लाइट न होने से वह लाइट आने का इंतजार कर रहे थे। दुल्हन की चचेरी बहन नेहा ने बताया कि रात करीब नौ बजे पड़ोस में रहने वाला दीपक पुत्र धनीराम वहां पहुंचा। उसने काजल से बाहर आने को कहा, लेकिन काजल ने आने से मना कर दिया। पार्लर का दरवाजा अंदर से बंद था। तमंचे की बट से दरवाजे का कांच तोड़कर दीपक अंदर घुस आया। दीपक को गुस्से में देख वहां भगदड़ मच गई। दुल्हन ने भी भागने की कोशिश की, लेकिन दीपक के सिर पर खून सवार था। इसी दौरान दीपक ने काजल के सीने में तमंचा सटाकर उसे गोली मार दी। गोली लगने से काजल खून से लथपथ होकर गिर पड़ी। घायल अवस्था में उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। एसएसपी राजेश एस के मुताबिक आरोपी की तलाश में पुलिस दो टीमें लगाई गईं हैं। दतिया भी पुलिस टीम भेजी गई है।