फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   lover Shot himself after killing girlfriend in jhansi

झांसी : प्रेमिका की शादी की तारीख करीब आने पर प्रेमी ने पहले किया 'प्यार' का कत्ल, फिर खुद को मारी गोली

Fri, 15 May 2020 03:43 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला,झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 15 May 2020 03:43 AM IST
विज्ञापन
lover Shot himself after killing girlfriend in jhansi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr

प्रेमिका की शादी की तारीख करीब आने से बौखलाए प्रेमी ने तमंचे से सिर में गोली मारकर उसकी हत्या के बाद खुद भी जान दे दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गेट तोड़कर दोनों शवों को कब्जे में लिया। मौके से ही पुलिस ने तमंचा भी बरामद किया है।

विज्ञापन


थाना नवाबाद के कुम्हार के कुआं निवासी अशोक प्रजापति की बेटी पिंकी (19) की शादी मध्यप्रदेश के शिवपुरी स्थित करैरा में तय हुई थी। 23 मई की शादी थी। बुधवार की दोपहर अशोक अपने रिश्तेदारों के साथ पुत्री का लगन देने मध्यप्रदेश के शिवपुरी स्थित करैरा गए थे। रात में पिंकी बाहर वाले कमरे में सो रही थी। इसी बीच मोहल्ले में रहने वाला नरेंद्र कमरे में पहुंचा और पिंकी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी कनपटी पर गोली मार ली।  गोली चलने की आवाज परिजनों ने भी सुनी, लेकिन पटाखा समझकर अनसुना कर दिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह मौके पर पहुंची पुलिस को जांच में पता चला है कि नगर निगम में संविदाकर्मी नरेंद्र का पिंकी के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पिंकी की शादी तय होने से नरेंद्र परेशान था। एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि गोली लगने से दोनों की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed