फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   lord ram marrige

सिया ब्याहन चले रघुराई...

Sun, 01 Dec 2019 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
lord ram marrige
विवाह पंचमी पर मेहंदीबाग के राम जानकी मंदिर से निकाली गई श्रीराम बारात में रथ पर सबार भगवान की मू?
झांसी। शनिवार को विवाह पंचमी के उपलक्ष्य में शहर में धूमधाम से श्रीराम बरात निकाली गई, जिसका श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

मेहंदी बाग स्थित राम जानकी मंदिर से बरात की शुरुआत हुई, जिसमें रथ पर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघभन के स्वरूप विराजमान थे। जबकि, दूसरे रथ पर भगवान की प्रतिमाएं विराजमान थीं। बारात में बैंड धार्मिक धुनें बजाते चल रहे थे। इस्कॉन की मंडली कीर्तन करती हुई चल रही थी। नाचती हुई चल रही दुलदुल घोड़ी सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रही थी। महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण किए हुए थीं। यहां से शुरू हुई बरात खंडेराव गेट, कोतवाली होते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। बाद में राम मंदिर पहुंचकर प्रतीकात्मक रूप से भगवान के विवाह की अन्य रस्में हुईं। इस दौरान मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहा।
राम बारात का मार्ग में जगह-जगह स्वागत हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान राम का तिलक किया और पुष्प वर्षा कर बरात की अगवानी की। श्री रामराजा सरकार सेवा समिति की ओर से गंधीगर टपरा पर राम बरात का स्वागत किया गया। इस अवसर पर पं. अमर सिद्ध, प्रदीप छिरौल्या, दीपू मिश्रा, अनूप अग्रवाल, बल्ले अग्रवाल, विकास गोस्वामी, रिंकू सोनी, रोहित अग्रवाल, आशीष बिरथरे, पवन तिवारी, जीतू सोनी, अभिलाष सेन, दिनकर शर्मा आदि मौजूद रहे। इसके आगे मानिक चौक में पूर्व मंत्री प्रदीप जैन की अगुवाई में अशोक तिवारी, जगमोहन मिश्रा, दलवीर भदौरिया, अनिल रिछारिया, आशीष रिछारिया, रज्जन दीक्षित, टीटू शर्मा आदि ने स्वागत किया। खंडेराव गेट पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री सौरभ रावत भांजे ने स्वागत किया।
विज्ञापन

... सियाजू को राम ब्याहन आए
झांसी। भगवान श्रीराम विवाहोत्सव समारोह समिति एवं युवा ब्राह्मण महासंघ के तत्वावधान में गोपाल जी महाराज मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में विधि विधान के साथ श्रीराम का मंडपाच्छादन हुआ। इस अवसर पर महिलाओं ने वैवाहिक गीत ‘हरे बांस मंडप छाए, सियाजू को राम ब्याहन आए’, ‘बने दूल्हा देखा छवि भगवान श्रीराम की, दुल्हन बनीं सिया जानकी’ आदि गाए। इस अवसर पर रवीश त्रिपाठी, राधे चौबे, संजीव शर्मा, महेश पांडेय, महेश उपाध्याय, मनोज पाठक, केसी ओनियाल, राजेश आनंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनुष यज्ञ लीला का होगा मंचन
श्रीराम राजा सेवादल समिति के तत्वावधान में सीपरी बाजार स्थित कारगिल पार्क में शाम चार बजे धनुष यज्ञ व श्रीराम की विवाह लीला का मंचन होगा। मंचन कानपुर से आए कलाकारों द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed