फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   looted expose, one held

मेडिकल कॉलेज में हुई लूट का खुलासा, एक गिरफ्तार

Sat, 20 Jun 2015 01:04 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Sat, 20 Jun 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
झांसी। मेडिकल कॉलेज परिसर में चाकू मारकर नकदी, मोबाइल व बाइक लूटने वाले एक लुटेरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी भाग निकला। पुलिस ने उसके पास से लूटा मोबाइल और 210 रुपये बरामद  किए हैं।
विज्ञापन

तीन जून की दोपहर में एक डॉक्टर का ड्राइवर फूलसिंह (20) पुत्र रामकिशन निवासी करगुवांजी बाइक संख्या यूपी93एके- 5792 से डॉक्टर के घर खाना लेने जा रहा था।
विज्ञापन



सीनियर ब्वॉयज हॉस्टल के पास सामने से बाइक पर आए दो युवकों ने आवाज देकर उसे रोक लिया। नजदीक आकर बाइक से उतरे एक बदमाश ने उससे लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर बदमाश ने गुप्तांग में चाकू मारकर उसे लहूलुहान कर दिया। इसके बाद लुटेरे उसकी जेब से 800 रुपये, मोबाइल और बाइक लूटकर ले गए थे। लुटेरों की तलाश में जुटी विश्वविद्यालय पुलिस चौकी पुलिस ने शुक्रवार की सुबह मुखबिर की  सूचना पर मेडिकल कालेज के गेट नंबर तीन के बाहर खड़े बदमाशों की घेराबंदी करके रोहित वर्मा पुत्र रामबाबू वर्मा निवासी उन्नाव गेट बाहर कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका एक साथी दीपक शर्मा उर्फ कल्लू पुत्र महेश शर्मा निवासी सहतौल थाना भांडेर दतिया भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन



तलाश में रोहित के पास से लूटा मोबाइल व 210 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में उसने बताया कि लूटी गई बाइक भागे साथी दीपक के पास है। जिसकी तलाश में पुलिस ने संभावित स्थानों पर छापे मारना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed