फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Look at the mess penalty

गंदगी फैलाने पर लगेगा जुर्माना

Fri, 26 Feb 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 26 Feb 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
Look at the mess penalty
झांसी। बस स्टैंड एवं बसों में गंदगी फैलाने अथवा यहां-वहां लघु शंका करने वाले यात्री दंडित किए जाएंगे। उन पर न सिर्फ अर्थ दंड लगेगा, बल्कि हानि की क्षतिपूर्ति करते हुए कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए संबंधित बस स्टेशन प्रबंधक-सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के नेतृत्व में समिति गठित की गई है, जिसमें यातायात अधीक्षक- केंद्र प्रभारी, लेखाकार एवं वरिष्ठतम फोरमैन शामिल हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बसों एवं बस स्टेशनों पर उच्च स्तरीय सफाई एवं रखरखाव के लिए समय-समय पर मुख्यालय स्तर से दिशा निर्देश जारी किए जाते हैं, लेकिन यात्री एवं उनके स्टैंड तक छोड़ने आने वाले लोगों द्वारा सफाई व्यवस्था में व्यवधान डाला जाता है। इसके अलावा अतिक्रमण, बिना कारण वाहनों का प्रवेश एवं वातावरण प्रदूषित करने वाले कार्य करते हैं।
विज्ञापन


रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक डीवी सिंह ने बताया कि बस स्टैंड पर उच्च स्तरीय सफाई व्यवस्था के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी द्वारा, स्टेशन इंचार्ज द्वारा दैनिक निरीक्षण करेंगे। वहीं नियमों का उल्लंघन करने वाले पर पहली बार 200 रुपये तथा दूसरी बार उल्लंघन करने पर पांच सौ रुपये अर्थदंड वसूला जाएगा, जिसे समिति के सदस्य वसूलेंगे। उन्होंने बताया कि बस स्टैंड पर साफ-सफाई बनाए रखने के लिए चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed