फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   tea rate also increse after milk

दूध के बाद चाय के दाम भी बढ़ने लगे

Wed, 14 Aug 2019 10:06 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
tea rate also increse after milk
झांसी। दूध के दामों में अचानक आठ रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी होने के कारण चाय के दाम भी बढ़ गए हैं। दुकानों में पांच रुपये में मिलने वाली चाय अब छह से सात रुपये प्रति कप के हिसाब से परोसी जाने लगी है। इससे लोगों को चाय की चुस्कियां लेने में ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। वहीं, दूध से बनने वाली सामग्री के दाम भी बढ़ने लगे हैं।
विज्ञापन

लगातार महंगाई की मार झेल रहे लोगों के सामने अब दूध के दामों का संकट खड़ा हो गया है। दूधियों ने दूध के दाम आठ रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। इससे चालीस रुपये प्रति लीटर की दर से मिलने वाला दूध अब 48 रुपये लीटर लोगों को खरीदना पड़ रहा हैं। वहीं, दूध के दामों का असर चाय की दुकानों पर भी दिखने लगा है। शहर के अधिकांश होटलों व दुकानदारों ने चाय के दामों को बढ़ाना शुरू कर दिया है। पांच रुपये प्रति कप की दर से बिकने वाला चाय का प्याला अब छह से सात रुपये में दिया जाने लगा है। इससे चाय के शौकीनों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, लोगों का कहना है कि पहले कभी दूध के दामों में आठ रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी नहीं हुई। दूधियों की मनमानी पर अंकुश लगाना आवश्यक है। दाम बढ़ने से चाय के अलावा दूध से बनने वाली हर सामग्री पर इसका असर पड़ेगा। इससे लोगों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed