{"_id":"5cc7276dbdec22070a1a818c","slug":"lok-sabha-elections-2019-65-60-percent-voting-in-jhansi-lalitpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र के उत्सव में जमकर हुई वोटों की बारिश, झांसी-ललितपुर में हुई 65.60 फीसदी वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र के उत्सव में जमकर हुई वोटों की बारिश, झांसी-ललितपुर में हुई 65.60 फीसदी वोटिंग
Mon, 29 Apr 2019 10:03 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 29 Apr 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
Voting in Jhansi
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र में मंगलवार को मनाए गए लोकतंत्र के उत्सव में वोटों की जमकर बारिश हुई। मौसम की तल्खी को चुनौती देते हुए दोनों जिलों की पांच विधानसभाओं के 20,39,043 मतदाताओं में से 65.60 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शहर से लेकर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक के मतदान स्थल मतदाताओं की आवाजाही से गुलजार रहे।
विज्ञापन
सुबह सात बजे मतदान की शुरुआत होने के साथ ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं का पहुंचना शुरू हो गया था। मतदेय स्थलों के बाहर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें लग गईं थीं। सभी का प्रयास था कि धूप की तपिश बढ़ने से पहले वे अपना वोट डालकर घर पहुंच जाएं। इससे सुबह मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की खासी भीड़ जमा रही। वोट डालने पहुंचे लोगों को अपनी बारी का कतार में लगकर इंतजार करना पड़ा। दोपहर बारह बजे तक यही स्थिति बनी रही। लेकिन, इसके बाद से मतदान की गति धीमी पड़ गई। कतारें छोटी हो गईं और इक्का-दुक्का मतदाताओं की आवाजाही ही देखने को मिली। जो इस समय वोट डालने पहुंचा, बेहद कम समय में मताधिकार का प्रयोग कर वापस लौट आया।
विज्ञापन
शाम चार बजे से एक बार फिर मतदान केंद्रों पर मतदाताओं का जुटना शुरू हुआ। छह बजे तक सामान्य रूप से मतदान जारी रहा। पिछले लोकसभा चुनाव की तरह इस बार भी ललितपुर जिले के मतदाता मतदान में आगे रहे। यहां ललितपुर और महरौनी विधानसभाओं के 9,068,290 मतदाताओं में से 71.5 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं, झांसी जनपद की झांसी सदर, बबीना और मऊरानीपुर विधानसभा के 11,32,214 मतदाताओं में से 61.66 फीसदी मतदाता वोट डालने पहुंचे। पूरे संसदीय क्षेत्र के 65.60 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर यहां किस्मत आजमा रहे 11 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद कर दिया। हालांकि, मौसम के तल्ख तेवर प्रत्याशियों की चिंता बढ़ाए हुए थे। उन्हें भीषण गर्मी की वजह से कम मतदान होने की आशंका सता रही थी। लेकिन, 45.4 डिग्री सेल्सियस के तापमान में भी मतदाताओं ने पूरे उत्साह के साथ लोकतंत्र के महायज्ञ में अपनी आहुति सुनिश्चित की।
विज्ञापन
कहां कितना मतदान
विधानसभा क्षेत्र मतदान प्रतिशत
बबीना 63
झांसी नगर 59
मऊरानीपुर 63
ललितपुर 72
महरौनी 71
कुल मतदान 65.0