{"_id":"5ecec1f08ebc3e90a359c84e","slug":"locust-atack-jhansi-news-jhs167686264","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हफ्ते में टिड्डी दल का तीसरा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक हफ्ते में टिड्डी दल का तीसरा हमला
विज्ञापन
टिड्डियों के दल ने किया किसानों के खेतों पर हमला
- फोटो : MOTH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। आशंकाओं को सही साबित करते हुए एक सप्ताह के भीतर बुधवार को तीसरा टिड्डी दल जिले की सीमा में दाखिल हो गया। मध्य प्रदेश के इंदरगढ़ से होते हुए करोड़ों कीटों ने अचानक मोंठ इलाके के कई गांवों में हमला बोला। हालांकि, इससे निपटने के लिए प्रशासनिक अमला और ग्रामीण पहले से ही तैयार थे। टिड्डियों के पहुंचते ही शोर मचाना शुरू कर दिया गया। डीजे साउंड की आवाज से इन्हें भगाया गया तो ग्रामीणों ने बगैर साइलेंसर के ट्रैक्टर भी टिड्डियों के पीछे दौड़ाए। शाम तक टिड्डियों का दल बघेरा में आसमान में मंडराता नजर आया। रात को इसके बैठने पर रसायन का छिड़काव किया जाएगा।
कोरोना वायरस के संक्रमणकाल में टिड्डी बड़ी चुनौती बनकर सामने आए हैं। मध्य प्रदेश और राजस्थान के रास्ते टिड्डी दल जिले की सीमा को लगातार लांघ रहे हैं। एक सप्ताह के भीतर ही तीन टिड्डी दल झांसी के आसमान में नजर आ चुके हैं। पिछले दिनों आए करोड़ों कीटों के समूह ने बरुआसागर इलाके के आधा दर्जन से अधिक गांवों में सब्जियों के खेतों में भारी तबाही मचाई थी। मिनटों में इन कीटों ने फसलों को चौपट कर दिया था। बुधवार को एक और टिड्डी दल जनपद की सीमा में दाखिल हुआ। मोंठ इलाके के शाहजहांपुर सीमा के कंडोर, बमरौली स्टेट और इसके बाद बेलमा, बसोबई , पचोबई, खिल्ली, मड़ोरा, महुआखेरा, अमरौख, एरच, बहादुरपुर, दतावली बसौना, अंग्थारी, जरहा खुर्द, भुजोंद आदि गांवों तक ये पहुंचे। हालांकि, इससे निपटने के पहले से ही इंतजाम कर लिए गए थे। प्रशासनिक मशीनरी के साथ - साथ ग्रामीण भी तैयार थे। टिड्डियों के आसमान में नजर आते ही शोर मचाना शुरू कर दिया गया। कहीं डीजे साउंड फूल वॉल्यूम पर खोल दिए गए तो ग्रामीणों ने बगैर साइलेंसर के ट्रैक्टर इन कीटों के पीछे दौड़ाए। ढोल, नगाढ़े, थाली, कनस्तर भी बजाए गए। शोर से टिड्डी दल मोंठ इलाके में नहीं बैठा और यहां से आगे बढ़ गया। शाम को ये बघेरा के आसमान में नजर आया। चूंकि, रात में टिड्डी उड़ते नहीं हैं और हरियाली में पनाह ले लेते हैं। इनके बैठने का इंतजार किया जाता रहा, ताकि रात में इन पर फायर ब्रिगेड के जरिये रसायन का छिड़काव कर खात्मा किया जा सके।
अफसर संभाले रहे कमान
झांसी। टिड्डी दल के आने की आशंका पहले ही जताई जा चुकी थी। ये फसलों पर न बैठ पाएं, इसके लिए प्रशासनिक अमला पहले ही सतर्क हो गया था। सूचना मिलते ही एसडीएम मोंठ मंजूर अहमद अंसारी चिरगांव ब्लॉक पहुंचे वहां पर विभाग के अधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारी सुभाष नेमा के साथ किसानों को टिड्डी दल से मुकाबला करने के लिए जागरूक किया। तहसीलदार डॉ लालकृष्ण शाहजहांपुर मार्ग पर भांडेर शाहजहांपुर की सीमा पर खड़े होकर टिड्डियों के दल को भगाने के लिए काम किया। उनके साथ सैकड़ों किसान, राजस्व विभाग के कर्मचारी, फायर ब्रिगेड की गाड़ी, ट्रैक्टर, ढोल, नगाड़े, डीजे आदि तैयार रहे। इस दरम्यान सीओ मोंठ डाॅं. अभिषेक कुमार राहुल, थानाध्यक्ष समथर, कृषि विभाग के कर्मचारी व लेखपाल मौजूद रहे ।