{"_id":"59ee476e4f1c1bd0538b8f7c","slug":"loan-tennis-match-innaugurated-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारियां पूरी, झांसी क्लब में होंगे लॉन टेनिस के मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारियां पूरी, झांसी क्लब में होंगे लॉन टेनिस के मैच
अमर उजाला ब्यूराो
Updated Tue, 24 Oct 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
jhansi sports news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल विभाग की ओर से प्रदेशीय महिला लॉन टेनिस और हाकी प्रतियोगिता मंगलवार से शुरू होगी। हाकी की सात टीमें स्टेडियम में आ चुकी है। जबकि लॉन टेनिस में कम प्रतिभागियों के आने की संभावना है।
प्रदेश के खासकर सहारनपुर, फैजाबाद, गोंडा, चित्रकूट, बस्ती जैसे मंडलों में लॉन टेनिस न तो लोकप्रिय खेल है और न ही इसके संसाधन। ऐसे में खेल विभाग का मानना है कि लॉन टेनिस प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ी कम आएंगे। हालांकि हाकी में लगभग सभी मंडलों से महिला हाकी टीमें प्रतिभाग करेगी। इनमें आगरा, बरेली, फैजाबाद, इलाहाबाद, बनारस की टीमें आ चुकी है। जबकि शेष टीमें कल तक आ जाएगी। दोनों प्रतियोगिता में करीब 450 महिला खिलाड़ी शामिल होंगे।
प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर के मुताबिक हाकी के मुकाबले स्टेडियम के एस्ट्रोटर्फ पर होंगे। जबकि लॉन टेनिस के मैच झांसी क्लब के सिंथेटिक कोर्ट पर होंगे। प्रतियोगिताओं के लिए सभी तैयारियां कर ली गई है। लॉन टेनिस प्रतियोगिता दो दिन 24 और 25 अक्तूबर, तो हाकी 24 से 26 अक्तूबर तक होगी।