फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Loan limit of cooperative societies will increase up to 20 times in Bundelkhand

Jhansi News: बुंदेलखंड में सहकारी समितियों की 20 गुना तक बढ़ेगी ऋण सीमा

Wed, 30 Aug 2023 12:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Loan limit of cooperative societies will increase up to 20 times in Bundelkhand
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। सालों से सुस्त पड़ीं सहकारी समितियों में नए सिरे से जान फूंकने की कवायद शुरू हुई है। इसके तहत सभी को पैक्स समिति में तब्दील करके उनका विस्तार किया जा रहा है। हर पैक्स को न्यूनतम 200 नए सदस्य जोड़ने होंगे। इससे इनकी ऋण सीमा बढ़कर करीब बीस गुना हो जाएगी। इनमें शामिल होने वाले किसानों को उनकी हिस्सेदारी के एवज में शेयर बांड दिया जाएगा। सदस्यता अभियान एक सितंबर से आरंभ होगा।
किसानों को सस्ती दर पर खाद, बीज व कृषि यंत्र मुहैया कराने समेत सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने की खातिर मंडल में कुल 165 पैक्स समितियां हैं। कई समितियां काफी समय से सक्रिय नहीं हैं। सरकार इनको सक्रिय करने के लिए सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है। इसके तहत प्रत्येक समिति को 200 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। किसान 21 रुपये का शुल्क कटवाकर सदस्य नामित हो सकता है। सदस्यों को 200 रुपये के शेयर बांड खरीदना होगा। इससे किसानों की ऋण सीमा करीब 10 गुना से 20 गुना तक बढ़ जाएगी। इससे वार्षिक ब्याज दर भी कम होगी। सहकारिता अफसरों के मुताबिक जिस समिति में जितना धन होगा, उसकी ऋण सीमा उतनी बेहतर होगी। डीआर उदयभानु के मुताबिक 1 से 30 सितंबर के बीच यह महाभियान चलाया जाएगा। सदस्य बनाने के तीन तरीके तय किए गए हैं।
विज्ञापन




तैंतीस हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य
पैक्स समितियों के लिए 33 हजार नए सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य तय किया गया है। मंडल की 165 समितियों में झांसी की 58, जालौन की 66 एवं ललितपुर की 41 पैक्स समितियां शामिल हैं। प्रत्येक समिति में 200 सदस्य बनाने व एक लाख रुपये किसान शेयर जमा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed