फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Livestock Minister Dharampal Singh said that action will be taken against cattle owners who leave animal

पशुओं को छोड़ने पर होगी कार्रवाई: पशुधन मंत्री बोले- पशु क्रूरता अधिनियम के तहत लिया जाएगा एक्शन, बताई तारीख

Fri, 22 Jul 2022 05:28 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 22 Jul 2022 05:28 PM IST
सार

पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि हर विधानसभा में जल्द ही बड़ी गौशाला बनाई जाएंगी, जिसमें चार से पांच हजार छुट्टा जानवरों को रखा जाएगा। पशुओं को छुट्टा छोड़ने वाले गोपालकों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत सरकार कार्रवाई शुरू करेगी।

विज्ञापन
Livestock Minister Dharampal Singh said that action will be taken against cattle owners who leave animal
पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

विस्तार

अब दूध देना बंद कर देने वाले पशुओं को गोपालक छुट्टा नहीं छोड़ पाएंगे। दिसंबर से प्रदेश सरकार पशु क्रूरता अधिनियम के तहत ऐसे गोपालकों पर कार्रवाई शुरू करेगी। शुक्रवार को यह जानकारी पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने झांसी स्थित सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान दी।

विज्ञापन

 
मंत्री ने कहा कि हर विधानसभा में जल्द ही बड़ी गौशाला बनाई जाएंगी, जिसमें चार से पांच हजार छुट्टा जानवरों को रखा जाएगा। पहली बारिश में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के धंस जाने को लेकर पूछे गए सवाल पर बोले कि इसके निर्माण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। वहीं, प्रमुख सचिव के साथ चल रही उनकी अनबन की खबरों के सवाल को वह मुस्कुराकर टाल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed