फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Liver, kidney answered for scrub typhus patient

स्क्रब टाइफस के मरीज के जवाब दे गए लिवर, किडनी

Sat, 11 Sep 2021 12:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Liver, kidney answered for scrub typhus patient
झांसी। स्क्रब टाइफस के शिकार मरीजों में भी बीमारी के गंभीर परिणाम देखने को मिल रहे हैं। 59 साल की महिला स्क्रब टाइफस से संक्रमित होने के बाद एक्यूट किडनी और लिवर फेल्योर का शिकार हो गई थी। शुक्रवार को ठीक होने पर महिला को मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन

झांसी में स्क्रब टाइफस के दो मरीज सामने आ चुके हैं। इसमें एक ललितपुर की 59 वर्षीय महिला शामिल है। दोनों को ही इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। डॉक्टरों ने बताया कि महिला को स्क्रब टाइफस होने के बाद उसकी सेहत काफी बिगड़ गई। एक्यूट लिवर और किडनी फेल्योर हो गया। अस्पताल में भर्ती होने के दौरान ही वह बेहोश हो गई थी। तेज बुखार, पीलिया होने के साथ-साथ यूरिन भी रुक गई थी। मरीज ने खाना-पीना तक छोड़ दिया था। मरीज के इलाज के लिए चिकित्सकों ने डॉक्सीसाइक्लिन दवा का इस्तेमाल किया। बताया गया कि इस दवा का काफी असर हुआ। धीरे-धीरे मरीज की सेहत में सुधार होने लगा। शुक्रवार को एक सप्ताह बाद मरीज की अस्पताल से छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन

क्रॉनिक में हमेशा के लिए खराब हो जाता लिवर, किडनी
विशेषज्ञों ने बताया कि दो तरह के किडनी या लिवर फेल्योर होते हैं। पहला एक्यूट और दूसरा क्रॉनिक। एक्यूट लिवर या किडनी फेल्योर होने पर बीमारी ठीक होने के साथ-साथ वह अंग भी ठीक हो जाता है। जबकि, क्रॉनिक में हमेशा के लिए वह अंग खराब हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed