{"_id":"6967fbe48276c0de0409a745","slug":"listening-to-the-story-of-shri-ram-leads-to-salvation-raju-maharaj-jhansi-news-c-420-1-mot1006-371-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीराम कथा के श्रवण से मिलता है मोक्ष : राजू महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीराम कथा के श्रवण से मिलता है मोक्ष : राजू महाराज
विज्ञापन
- कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीरामकथा का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
रानीपुर। केदारेश्वर मंदिर में मकर संक्रांति पर मेला लगा है। मंदिर प्रांगण में बुधवार को कलश यात्रा निकाली गई, इसके साथ ही सात दिवसीय श्रीरामकथा का शुभारंभ हो गया। कलश यात्रा बड़ी माता मंदिर, देवरी मोहल्ला, चौकी क्षेत्र आदि जगहों से भ्रमण करती हुई कथा स्थल पर समाप्त हुई।
यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई, जिसमें कथावाचक राजू भारद्वाज चित्रकूट धाम बग्घी में सवार थे। मुख्य यजमान मयंक आर्य सिर पर पुराण धारण किए चल रहे थे। महिलाएं कलश लिए थीं। डीजे की धुन पर धार्मिक गीत बज रहे थे। इस मौके पर कथा वाचक राजू महाराज ने कहा कि श्रीरामकथा श्रवण से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि श्रीराम का नाम जपने से अजामिल, गणिका जैसे महापापियों का उद्धार हुआ है। भगवान श्रीराम से उनके नाम की महिमा अपार है। इस अवसर पर पुजारी रामरगड़, हरनारायण श्रोत्रिय, जगदीश कुशवाहा, हरिदास, प्रमोद, रमेशचंद्र कुशवाहा, दशरथ, अरविंद आदि मौजूद रहे।