फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   List of meritorious getting ready for gold, silver, bronze medals

स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक के लिए तैयार हो रही मेधावियों की लिस्ट

Mon, 22 Nov 2021 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
List of meritorious getting ready for gold, silver, bronze medals
झांसी। 14 दिसंबर को प्रस्तावित बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के लिए मेधावियों के मेरिट सूची तैयार होने लगी है। इसके लिए बीयू ने चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। कमेटी नंबरों के आधार पर सूची तैयार कर स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक के लिए मेधावियों के नाम सौंपेगी।
विज्ञापन

कमेटी मंगलवार तक अपनी रिपोर्ट परीक्षा नियंत्रक को सौंप सकती है। इसके बाद सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी और छात्र-छात्राओं से आपत्तियां मांगी जाएंगी। आपत्तियों की जांच पड़ताल के बाद यदि सूची में बदलाव होता है तो संशोधित लिस्ट अपलोड की जाएगी। इसी आधार पर दीक्षांत समारोह में मेधावियों को पदक वितरित किए जाएंगे। बताया गया कि समारोह में 30 से अधिक कुलाधिपति पदक वितरित किए जा सकते हैं। लगभग 60 शोध उपाधियां भी बांटी जाएंगी।
विज्ञापन

सन 2000 से नियमित हो रहा समारोह
1975 में बीयू की स्थापना हुई। इसके बाद वर्ष 2000 तक सिर्फ पांच दीक्षांत समारोह हुए। मगर फिर हर साल समारोह का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को पदक और उपाधियां बांटी गईं। इस बार राजभवन ने 15 दिसंबर से पहले दीक्षांत समारोह कराने के निर्देश दिए थे। ऐसे में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने राजभवन को 14 दिसंबर को कन्वोकेशन कराने का प्रस्ताव भेज दिया है। वहां से जल्द अनुमति मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed