फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Liquor bottles found in the cabin of train coach

Jhansi News: ट्रेन के कोच की केबिन में मिलीं शराब की बोतलें

Tue, 30 Jul 2024 06:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
Liquor bottles found in the cabin of train coach
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। ट्रेन के कोच की केबिन से बड़ी मात्रा में शराब की बोतलें पकड़ी गई हैं। टीटीई की सतर्कता से शराब का यह जखीरा पकड़ा जा सका है। अवैध वेंडरों पर शराब की तस्करी करने और यात्रियों को बेचने का शक जताया जा रहा है।
चलती ट्रेन में अवैध वेंडर के हाथों से गिरी चाय के बाद मची भगदड़ से दो यात्रियों की मौत का मामला शांत नहीं हुआ है कि एक और नया कारनामा सामने आ गया है। ट्रेन नंबर 19483 अहमदाबाद-छपरा एक्सप्रेस ललितपुर से बांदा की ओर जा रही थी। इसी दरम्यान एक कोच में टीटीई राजेंद्र सिंह ने देखा कि चार-पांच अवैध वेंडर जैसे युवक पिट्ठू बैग लेकर ट्रेन में चढ़े और फिर गायब हो गए। आशंका होने पर टीटीई ने बेडशीट रखने वाले केबिन का ताला तुड़वाया। उसके अंदर पांच बैग बरामद हुए, जिसमें शराब की 161 बोतलें रखीं हुई थीं। रेल सुरक्षा बल ने शराब को अपने कब्जे में लेकर अवैध वेंडरों की तलाश शुरू कर दी है। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे प्रशासन द्वारा टीटीई को उनके सराहनीय कार्य पर बधाई दी गई है।
विज्ञापन

00000000
आरपीएफ के हटते ही दाखिल हो गया था अवैध वेंडर
झांसी। शुक्रवार को गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस के अनारक्षित कोच में एक अवैध वेंडर चाय बेचने के लिए पहुंचा था। उसके थर्मस खोलते ही चाय फैल गई थी, जिससे तीन यात्री झुलस गए थे। इसी बीच कोच में मची भगदड़ में गेट पर बैठे दो यात्रियों की गिरने से मौत हो गई थी। इस मामले की आरपीएफ की उच्च स्तरीय टीम द्वारा जांच की जा रही है। सोमवार को टीम ने इस मामले में निलंबित किए गए दरोगा व सिपाही के बयान लिए, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी ड्यूटी स्टेशन के गेट पर थी। इसी दरम्यान सूचना मिली कि गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस के कोच से धुआं उठ रहा है, इस पर वह कोच की ओर दौड़े। इसी बीच अवैध वेंडर स्टेशन परिसर में दाखिल हो गया। स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में भी इसकी पुष्टि हुई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed