फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Liquor and cannabis shops will be closed from this evening

आज शाम से बंद हो जाएंगी शराब और भांग की दुकानें

Fri, 18 Feb 2022 12:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
Liquor and cannabis shops will be closed from this evening
झांसी। बीस फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 18 फरवरी की शाम छह बजे से शराब की दुकानें तो बंद रहेंगी ही साथ ही भांग की दुकानें भी बंद रखी जाएंगी। ये दुकानें मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद ही खुलेंगी। इसके अलावा 10 मार्च को होने वाली मतगणना के दिन भी काउंटिंग स्थल से 8 किमी की दूरी वाली शराब की दुकानें बंद रहेंगी। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

जनपद में शराब की 439 देसी व अंग्रेजी शराब की दुकानें हैं। जो आज 18 फरवरी को शाम छह बजे से बंद की जाएंगी। इसके बाद यह 20 फरवरी को शाम 6 बजे मतदान समाप्त होने के बाद ही ये खुल सकेंगी। चुनाव में नशा कर कोई अराजकता न फैला सके इसको लेकर दुकानों को बंद करने का निर्णय निर्वाचन आयोग द्वारा लिया गया है। इस दौरान जनपद की देसी शराब, विदेशी मदिरा, बियर बिक्री की दुकानें और बार भी बंद रहेंगे। दस मार्च को होने वाली मतगणना के दिन भी ये सारी दुकानें बंद रहेंगी।
विज्ञापन

शराब और भांग की दुकानें बंद करने का आदेश मिला है। इसी क्रम में जनपद के सभी दुकानदारों को 18 फरवरी शाम 6 बजे से 20 फरवरी शाम 6 बजे तक बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। - प्रमोद कुमार गोयल, जिला आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed